Jaipur : गायत्री नगर में श्रमण संस्कृति संस्कार शिविर हर्षोल्लाष के साथ सम्पन्न
जयपुर, ।
श्री दिगम्बर जैन श्रमण संस्कृति संस्थान,सांगानेर,जयपुर व अखिल भारतीय श्रमण संस्कृति महिला महासमिति(भारत)के द्वारा आयोजित श्रमण संस्कृति संस्कार शिविर का आयोजन श्री दिगम्बर जैन मन्दिर,महारानी फार्म,गायत्री नगर,जयपुर में दिनांक,17 मई से प्रारम्भ शिविर का 28 मई को प्रातः 8 बजे परीक्षा परिणाम घोषणा, सम्मान, पुरूस्कार के साथ हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ।

शिविर संयोजिका अनिता जैन बडजात्या ने अवगत कराया कि संस्थान की शिक्षिका देशना दीदी ने प्रथम, द्वतीय, तृतीय भाग व द्रव्य संग्रह की परीक्षा में लगभग 150 से अधिक बैठे शिवरार्थियों का परिणाम घोषित किया।
कार्यक्रम का संचालन संयोजिका मंजू सेवा वाली ने करते हुए बताया कि कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलन मन्दिर प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष अरूण शाह, उपाध्यक्ष विजय सोगानी, मंत्री राजेश वोहरा, संयुक्त मंत्री संजय ठोलिया, कोषाध्यक्ष राकेश छाबडा,संयोजक पदम झांझरी, संतोष गंगवाल, गजेन्द्र छाबडा, राकेश पाटोदी आदि ने किया। मंगलाचरण संयाजिका मंजू सेवा वाली, अनिता बडजात्या, सुनीता काला ने किया।
राजस्थान बॉर्डर पर सुरक्षा होगी और कड़ी, बीएसएफ व एजेंसियों को मिला संयुक्त एक्शन प्लान
मन्दिर प्रबन्ध समिति के पदाधिकारियों का स्वागत महिला महासमिति व शिविर संयोजिकाओं ने किया, सभी संयोजिका का सम्मान संस्थान की ओर से व मन्दिर प्रबन्ध समिति के पदाधिकारियों ने किया। इस अवसर पर समाज के श्रेष्ठी पूर्व अध्यक्ष धूप चन्द शाह, प्रकाश बडजात्या, जीतेन्द्र बाकलीवाल, अशोक रावका, अनिल पोल्याका एवं अखिल भारतवर्षीय दिगम्बर जैन युवा परिषद् के राष्ट्रीय महामंत्री उदयभान जैन आदि सम्मलित थे।
इस अवसर पर सभी पुण्यार्जक परिवारों का सम्मान किया, एवं प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को पुरूस्कार के साथ शिविरार्थियों को सांत्वना पुरूस्कार प्रदान किये गये।
शिविर संयोजिका मंजू सेवा वाले, अध्यक्ष अरूण शाह, देशना दीदी, एवं पं. अजित शास्त्री ने शिविर के सम्बन्ध में कहा कि गायत्री नगर का शिविर बहुत ही उत्साह पूर्वक, धर्म प्रभावना के साथ सफलता के साथ सम्पन्न हुआ। श्रमण संस्कृति संस्थान की समस्त व्यवस्थाओं की भूरि भूरि प्रशंसा की।
अन्त में शिविर संयोजिका अनीता बडजात्या नै सभी का आभार व्यक्त किया।
Jaipur : गायत्री नगर में श्रमण संस्कृति संस्कार शिविर हर्षोल्लाष के साथ सम्पन्न




















