Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

IPS अधिकारी की फेक आईडी बनाकर किया मैसेज, साइबर बदमाश ने 65 हजार रुपए ठगे

जयपुर : राजधानी जयपुर में साइबर ठगी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं. अब सोशल मीडिया पर एक आईपीएस अधिकारी की फेक आईडी बनाकर उनके परिचित से साइबर ठगी का मामला सामने आया है. साइबर ठगों ने पीड़ित से 65 हजार रुपए अपने खातों में ट्रांसफर करवा लिए. इसके बाद दुबारा 30 हजार रुपए की डिमांड की. दोबारा मैसेज आने पर पीड़ित ने आईपीएस अधिकारी को कॉल किया तो यह साइबर ठगों की करतूत निकली. पीड़ित ने जयपुर के मालवीय नगर थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

सीआरपीएफ जवान के तबादले का बहाना : मालवीय नगर थानाधिकारी संग्राम सिंह ने बताया कि मॉडल टाउन निवासी मानाराम जाखड़ ने साइबर ठगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है. उसने अपनी रिपोर्ट में बताया कि उसके पास पुलिस मुख्यालय में तैनात एक आईपीएस अधिकारी की फेक आईडी से मैसेज आया कि सीआरपीएफ में तैनात जवान विकास पटेल का जम्मू तबादला होने के कारण उसे तत्काल रुपए की जरूरत है. इस मैसेज में यह भी कहा गया कि सीआरपीएफ के जवान का फर्नीचर जयपुर में ही रखा हुआ है.

Advertisement Box

एक बार रुपए दिए, दोबारा आया मैसेज : पीड़ित ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि मैसेज पढ़ने के बाद उसने आईपीएस अधिकारी को कॉल किया, लेकिन बात नहीं हो पाई. उसने भरोसे में आकर 65 हजार रुपए मैसेज में बताए गए अकाउंट में ट्रांसफर कर दिए. इसके बाद उसके पास एक मैसेज और आया, जिसमें 30,500 रुपए मांगे गए. इस बार उसे कुछ शंका हुई और उसने आईपीएस अधिकारी को कॉल कर पुष्टि की तो उसे पता चला कि उसके साथ ठगी हो गई है.

पुलिस जुटी मामले की जांच में : इस पर उसने मालवीय नगर थाने में रिपोर्ट दी है. थानाधिकारी ने बताया कि पीड़ित की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. संदिग्ध मोबाइल नंबर और बैंक खाते का विश्लेषण कर मामले की जांच की जा रही है. उन्होंने बताया कि मामले में गहनता से अनुसंधान कर साइबर ठगों की पहचान सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है. मामले की जांच एएसआई मुकेश कुमार को सौंपी गई है.

Best Service Providers Near You
Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र
आज फोकस में

Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर
आज फोकस में

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है
आज फोकस में

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव
आज फोकस में

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी
आज फोकस में

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें