विधायक शंकरसिंह रावत की पुत्री करेडा तहसीलदार कंचन चौहान के दिव्यांगता प्रमाण पत्र की जांच शुरू हो गई है। निदेशालय विशेष योग्यजन के अतिरिक्त निदेशक ने राजस्व बोर्ड के रजिस्ट्रार को दिव्यांगता की जांच करवाकर रिपोर्ट भिजवाने के लिए लिखा। इसके बाद राजस्व विभाग की ओर से जांच शुरू करवा दी गई है।
ब्यावर निवासी फणीशकुमार सोनी ने इस संबंध में मुख्यमंत्री को शिकायत की। इसमें आरोप लगाया कि विधायक रावत की पुत्री कंचन ने राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित आरएएस भर्ती परीक्षा में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण पत्र प्रस्तुत किया। इसकी जांच करवाई जाए।




















