Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

इस जिले में 4680 करोड़ की लागत से बनेगा ‘इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर’, देश की रक्षा में होगा बड़ा योगदान

चंडीगढ़ : हरियाणा सरकार ने रक्षा विनिर्माण और एयरोस्पेस सेक्टर को नई दिशा देने के लिए बड़ा कदम उठाया है। करनाल में एक अत्याधुनिक क्रू ट्रेनिंग सेंटर स्थापित किया जाएगा, जो विमानन प्रशिक्षण और कौशल विकास का प्रमुख केंद्र बनेगा। यह पहल राज्य की उस व्यापक रणनीति का हिस्सा है जिसके तहत हरियाणा को एयरोस्पेस और डिफेंस में अग्रणी बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

सोमवार को नागरिक उड्डयन आयुक्त एवं सचिव अमनीत पी. कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में जानकारी दी गई कि करनाल के अलावा हिसार स्थित इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (आईएमसी) को देश का प्रमुख एयरोस्पेस एवं रक्षा केंद्र विकसित किया जाएगा। इस परियोजना को हरियाणा एयरोस्पेस एंड डिफेंस कॉर्पोरेशन (HADC) और नेशनल इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन ट्रस्ट (NICDCT) मिलकर विकसित करेंगे। इसमें HADC की 51 प्रतिशत और NICDCT की 49 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी। लगभग 2,988 एकड़ भूमि पर बनने वाली इस परियोजना की कुल लागत 4,680 करोड़ रुपये आंकी गई है, जिसे दो चरणों में पूरा किया जाएगा।

Advertisement Box

937 एकड़ भूमि की मिल चुकी मंजूरी 

पहले चरण में लगभग 980 एकड़ भूमि औद्योगिक इकाइयों के विकास के लिए समर्पित की जाएगी, जबकि शेष भूमि पर सड़क नेटवर्क, हरित क्षेत्र, यूटिलिटी और अन्य सहायक ढांचे तैयार होंगे। अब तक 937 एकड़ भूमि के लिए पर्यावरणीय मंजूरी मिल चुकी है और दिसंबर 2025 तक शेष भूमि को भी मंजूरी मिलने की उम्मीद है।

25 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार

अमनीत पी. कुमार ने बताया कि नई एयरोस्पेस और डिफेंस पॉलिसी का उद्देश्य अगले पांच वर्षों में एक बिलियन अमेरिकी डॉलर का निवेश आकर्षित करना है। इससे लगभग 25 हजार लोगों को प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा। साथ ही राज्य में उत्कृष्टता केंद्र, अनुसंधान इकाइयां और विश्वस्तरीय स्किल डेवलपमेंट संस्थान भी स्थापित होंगे।

Best Service Providers Near You
Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र
आज फोकस में

Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर
आज फोकस में

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है
आज फोकस में

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव
आज फोकस में

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी
आज फोकस में

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें