Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

India-UK ट्रेड डील के बाद बाजार में भारी गिरावट, 2 दिन में 1100 अंक टूटा सेंसेक्स

शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट देखने को मिल रही है. बाजार का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स पिछले दो काराबोरी दिन में 1100 अंकों से ज्यादा टूट गया है. खबर लिखे जाने तक शुक्रवार को सेंसेक्स 81,641.44 पर करीब 550 अंकों की गिरावट के साथ करोबार कर रहा है. कारोबार के समय सेंसेक्स 600 अंक या लगभग 1 प्रतिशत गिरकर 81,546.04 के निचले स्तर पर आ गया, जबकि निफ्टी 50 भी लगभग 1 प्रतिशत गिरकर 24,844 के निचले स्तर पर आ गया. वहीं, बीएसई मिडकैप सूचकांक में 1 प्रतिशत और स्मॉलकैप सूचकांक में 1.4 प्रतिशत की गिरावट आई है.

सेंसेक्स पर लिस्टेड सन फॉर्मा, टीसीएस और भारती एयरटेल को छोड़कर बाकी कंपनियां लाल निशान के साथ कारोबार कर रही हैं. वहीं, बजाज फाइनेंस सर्विसेज के शेयर करीब 5 फीसदी गोता लगा गए हैं. दो दिन पहले बुधवार को जब मार्केट बंद हुआ था तब बीएसई का मार्कट का कैप 4,60,35,264.91 करोड़ था जो कि शुक्रवार को जब सेंसेक्स ने 81,539.97 का लो बनाया तब वह घटकर 45,270,829.39 करोड़ रुपये पर गया. इस हिसाब से निवेशकों को आज के लो के हिसाब से करीब 8 लाख लाख करोड़ रुपये का नुकसान हो गया. वहीं, अकेले शुक्रवार को ही निवेशकों को 5 लाख करोड़ रुपये का घाटा हो गया.

Advertisement Box

ये हैं टॉप लूजर्स और टॉप गेनर्स

शेयर बाजार की आंधी में आज सेंसेक्स पर लिस्टेड बड़ी-बड़ी कंपनियां धराधाई हो गईं. बजाज फाइनेंस के साथ सरकारी नवरत्न कंपनी पावरग्रिड, टाटा स्टील, टाटा मोटर्स को शेयरों में भारी गिरावट देखने को मिल रही है. फॉर्मा और एयरटेल को छोड़कर ऑटो, टेक सहित सरकारी कंपनियों के स्टॉक दबाव में हैं. सेंसेक्स पर सनफॉर्मा में मामूली 0.37 प्रतिशत की तेजी दिखाई दे रही है. वहीं, बजाज फाइनेंस के शेयर 5 प्रतिशत से ज्यादा टूट गए हैं.

शेयर बाजार में गिरावट के कारण

भारत-अमेरिका की ट्रेड डील में देरी

भारत और अमेरिका के बीच व्यापार सौदे को लेकर कोई स्पष्ट प्रगति नहीं दिख रही है, हालांकि दोनों देशों के बीच बातचीत जारी है. सूत्रों के अनुसार, इस दिशा में उल्लेखनीय प्रगति हो रही है. अमेरिका ने जापान, फिलीपींस, इंडोनेशिया और वियतनाम जैसे कई एशियाई देशों के साथ व्यापार समझौते किए हैं, लेकिन भारत के साथ संभावित सौदे को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है.

विदेशी निवेशकों की बिकवाली

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (एफपीआई) भारतीय शेयर बाजार में लगातार बिकवाली कर रहे हैं. आंकड़ों के मुताबिक, जुलाई में अब तक एफपीआई ने कैश सेगमेंट में 28,528 करोड़ रुपये की भारतीय इक्विटी बेची है. पिछले चार दिनों में ही एफपीआई ने कैश सेगमेंट में भारतीय शेयरों से 11,572 करोड़ रुपये निकाले हैं.

पहली तिमाही के कमजोर नतीजे

भारतीय कंपनियों के पहली तिमाही के नतीजे अपेक्षाओं से कमजोर रहे हैं, जिससे बाजार का मूड सुस्त बना हुआ है. आईटी और वित्तीय क्षेत्रों में अपेक्षाकृत अधिक निराशा देखी गई है. हालांकि पहली तिमाही के लिए उम्मीदें वैसे भी सीमित थीं, लेकिन कंपनियों के सतर्क प्रबंधन बयानों ने बाजार की धारणा को और प्रभावित किया है.

Best Service Providers Near You
Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र
आज फोकस में

Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर
आज फोकस में

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है
आज फोकस में

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव
आज फोकस में

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी
आज फोकस में

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें