Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

पानीपत में युवक ने Instagram पर दोस्ती कर नाबालिग से किया दुष्कर्म, पीड़िता ने मृत बच्चे को दिया जन्म

समालखा : सोशल मीडिया के इस्टाग्राम प्लेटफार्म पर दोस्ती हुई फिर शारीरिक संबंध बने ओर फिर अस्पताल में मृत बच्चे को जन्म दिया। यह कहानी है शहर की एक कॉलोनी मे रहने वाली एक 16 वर्षीय नाबालिग युवती की, जिसने बृहस्पतिवार को समालखा के सामान्य अस्पताल में एक मृत बच्चे को जन्म दिया है।

दरअसल शहर की एक कॉलोनी में रहने वाली नाबालिग युवती रिस्ते में अपनी मामी के साथ पेट दर्द की दवा लेने सामान्य अस्पताल आई थी जहां चेकअप करने पर युवती 8 माह की गर्भवती निकली। जिसके बाद उसे अस्पताल के लेबर रूम में भर्ती किया गया।

Advertisement Box

नाबालिग युवती के माता-पिता की हो चुकी है मौत 
शहर की एक कॉलोनी में यूपी के कन्नौज का एक परिवार रहता है। 16 वर्षीय नाबालिग युवती के माता-पिता की मौत हो चुकी है। जिस कारण युवती समालखा में अपने मामा के घर पर रह रही है। पेट में दर्द होने पर उसकी मामी दवा दिलाने अस्पताल लाई तो उसके गर्भवती होने का पता चला। डॉक्टरों ने उसे लेबर रूम में भर्ती कर जांच की तो पेट में बच्चे ने शौच किया हुआ था। जिसके चलते उसके पेट में ही बच्चे की मौत हो चुकी थी। डॉक्टर ने नॉर्मल डिलीवरी कर बच्चे को बाहर निकाला। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने नाबालिग के बयान लेने चाहे मगर नाबालिग बयान देने के हालत में नहीं थी।

वहीं मामले की सूचना पाकर पानीपत में नारी तू नारायणी उत्थान समिति के नाम से सामाजिक संस्था चलाने वाली सविता आर्या भी नाबालिग युवती से मिलने समालखा अस्पताल पहुंची। उन्होने बताया कि लड़की का हाल चाल जाना और उन्हें हरसंभव मदद का भरोसा दिया। सविता आर्या ने बताया कि सोशल मीडिया पर लड़की की दोस्ती किसी हरसू उर्फ बाबा खान नाम के लड़के से हुई। जो उसे बहला फुसला कर होटल में ले गया ओर उसके साथ गलत काम किया। जिससे वह गर्भवती हो गई। उसने तुरंत पुलिस को बुलाया। इस संदर्भ में समालखा थाना प्रभारी दीपक ने बताया कि नाबालिग युवती की मामी ने पुलिस को शिकायत दी है। मामी ने बताया कि दो साल पहले दसवी की परीक्षा पास करने के बाद उसकी भांजी घर पर ही रहती थी। किसी अज्ञात ने उसकी भांजी के साथ गलत काम किया है। उसके खिलाफ कार्यवाही की जाए।

Best Service Providers Near You
भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें