Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

झालावाड़ में पुलिस ने 75 लाख रुपए के 246 गुमशुदा मोबाइल ढूंढ निकाले

झालावाड़: पुलिस ने ‘एक अभियान आमजन के नाम’ के तहत 20-दिवसीय विशेष अभियान चलाकर बीते दिनों जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से गुमशुदा हुए 246 मोबाइलों को बरामद करने में सफलता हासिल की है. पुलिस ने बरामद मोबाइलों की कीमत करीब 75 लाख रुपए बताई है. एसपी अमित कुमार ने शुक्रवार को परिवादियों को बुलाकर चोरी हुए मोबाइलों को उन्हें फिर से सौंपे. अपने खोए मोबाइल को पाकर उनके चेहरे खुशी से खिल गए.

एसपी अमित कुमार ने बताया कि जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में मोबाइल गुमशुदगी की रिपोर्ट आई थी, जिसके बाद मामले में प्रत्येक थाने के प्रशिक्षित कांस्टेबलों के साथ 20-दिवसीय विशेष अभियान चलाया गया. इसमें तकनीकी संसाधनों और मानवीय सहायता की मदद लेते हुए टीम ने कुल 246 गुमशुदा मोबाइल बरामद किए.

Advertisement Box

उन्होंने बताया कि ये मोबाइल उनके मालिकों को लौटाए गए हैं. इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने अभियान को साकार करने वाली पुलिस की विशेष प्रशिक्षित टीम की भी सराहना की. एसपी ने कहा कि इन मोबाइलों को अलग-अलग क्षेत्र से डिकोड किया गया है. उन्होंने कहा कि कई मोबाइल बिहार, उत्तर प्रदेश जैसे कई राज्यों में संचालित किए जा रहे थे. पुलिस पोर्टल की सहायता से इन मोबाइल को ट्रेस कर उनके मालिकों को सौंपा गया है.

Best Service Providers Near You
कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के वोट की चोरी आरोप पर आपकी क्या राय हैं

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें