Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बाड़मेर में 5 दिन में दूसरी बार टंकी पर चढ़ा युवक, भाजपा नेता के आश्वासन पर उतरा

बाड़मेर : शहर शास्त्री नगर में स्थित पानी की टंकी पर एक युवक अपनी मांगों को लेकर शनिवार को फिर से चढ़ गया. जिससे पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया. युवक ज्वलनशील पदार्थ और तिरंगा झंडा लेकर टंकी पर चढ़ा था. भाजपा नेता ने मोके पर पहुंचकर आश्वासन दिया तब जाकर युवक नीचे उतरा. तब जाकर पुलिस और प्रशासन ने राहत की सांस ली. यह युवक 5 दिन पहले भी अपनी मांगों को लेकर टंकी पर चढ़ा था.

दरअसल अतिक्रमण और गली में गंदे पानी की निकासी आदि की समस्या को लेकर शहर निवासी कल्याण सिंह शनिवार शाम शास्त्री नगर स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गया. इंकलाब जिंदाबाद , प्रशासन होश में आओ, भारत माता की जय के नारे लगाए. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और युवक को समझाने का प्रयास शुरू किए लेकिन वह अपनी मांगों को लेकर अड़ा रहा. इसके बाद रात 8:00 बजे के आसपास भाजपा नेता स्वरूप सिंह खारा खुद मौके पर पहुंचे और युवक को उसकी समस्याओं का समाधान करने का भरोसा दिलाते हुए नीचे उतारा. इसके बाद पुलिस युवक को थाने ले गई और आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे छोड़ दिया गया.

Advertisement Box

भाजपा नेता स्वरूप सिंह खारा ने बताया कि एक युवक गली में अतिक्रमण हटाने और पानी निकासी जैसी मांगों को लेकर पानी की टंकी पर चढ़ा गया था. यह युवक 5 दिन पहले भी अपनी मांगों को लेकर चढ़ा था तब फोन से बात करके उसकी समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया था इसके बाद काम शुरू हो गया था. लेकिन शनिवार को यह दोबारा टंकी पर चढ़ गया. पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि वह टंकी से नीचे नहीं उतर रहा है जिस पर मौके पर पहुंचकर युवक से समझाइश करके नीचे उतारा है. उन्होंने बताया कि इस युवक की जो भी समस्याए है उसका नियमानुसार समाधान करवाया जाएगा.

बता दें कि इससे पहले 11 अगस्त को भी ये युवक इसी तरह अपनी मांगों को लेकर टंकी पर चढ़ा था. उसकी मुख्य मांगें थीं – घर के बाहर से पानी की निकासी सुनिश्चित करना और अतिक्रमण हटाकर रास्ता खोलना. उस समय लगभग चार घंटे की मशक्कत के बाद, बीजेपी नेता स्वरूप सिंह खारा के फोन पर दिये आश्वासन पर युवक को नीचे उतारा गया था. उस समय प्रशासन ने उसकी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया था.

Best Service Providers Near You
आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें