Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

यात्रियों के लिए जरूरी सूचना: ये ट्रेन कोटा की बजाय सोगरिया से चलेगी, जानें कौन-कौन सी ट्रेनें होंगी डाइवर्ट या शॉर्ट टर्मिनेट

कोटा: कोटा जंक्शन पर 200 करोड़ रुपए की लागत से पुनर्विकास कार्य किए जा रहे हैं. इसके चलते अलग-अलग प्लेटफार्म पर निर्माण चल रहा है. उन्हें समय-समय पर बंद किया जा रहा है. कोटा के प्लेटफार्म नंबर दो को पहले एक बार बंद किया था. यहां आने वाली ट्रेनों को दूसरे प्लेटफार्म पर डायवर्ट किया था. अब दोबारा प्लेटफार्म नंबर दो पर निर्माण कार्य किया जाएगा. लिहाजा यहां आने वाली ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट और डाइवर्ट किया जा रहा है. इसके बाद ये ट्रेन कोटा जंक्शन की जगह सोगरिया स्टेशन से संचालित होंगी या वहां से ही गुजर जाएगी. इन ट्रेनों में अधिकांश ट्रेन कोटा-बीना रेललाइन पर संचालित हो रही थी. इन्हें सोगरिया से बाइपास करते सीधे गुड़ला केशोरायपाटन भेजा जाएगा. आने का भी यही रूट रहेगा. वहीं कुछ ट्रेन ऐसी है, जिन्हें सोगरिया में ही शॉर्ट टर्मिनेट किया जा रहा है.

कोटा रेल मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि शॉर्ट टर्मिनेट होने वाली ट्रेनों में पांच रेलगाड़ियां हैं. दयोदय एक्सप्रेस और भोपाल-जोधपुर पैसेंजर समेत चार गाड़ियां डायवर्ट होंगी. यह डायवर्जन और शॉर्ट टर्मिनेट 9 सितंबर से शुरू होकर 4 अक्टूबर तक ट्रेन के अनुसार चलेंगे.

Advertisement Box

कोटा के स्थान पर सोगरिया स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट व सोगरिया से कोटा के बीच आंशिक निरस्त

  • 11604 बीना-कोटा एक्सप्रेस 10 सितंबर से 4 अक्टूबर तक
  • 19812 इटावा-कोटा एक्सप्रेस 9 सितंबर से 3 अक्टूबर तक
  • 22984 इंदौर-कोटा एक्सप्रेस 10 सितंबर से 4 अक्टूबर तक
  • 61634 बीना-कोटा मेमू 10 सितंबर से 4 अक्टूबर तक

ये ट्रेन सोगरिया-कोटा चंबल केबिन-गुड़ला मार्ग के डायवर्ट

  • 14814 भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस 10 सितंबर से 3 अक्टूबर तक
  • 14813 जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस 10 सितंबर से 4 अक्टूबर तक
  • 12181 जबलपुर-अजमेर एक्सप्रेस 10 सितंबर से 3 अक्टूबर तक
  • 12182 अजमेर-जबलपुर एक्सप्रेस 10 सितंबर से 4 अक्टूबर तक

कोटा की जगह सोगरिया स्टेशन से रवाना: ट्रेन नंबर 61621 कोटा-सवाई माधोपुर मेमू-10 सितंबर से 4 अक्टूबर तक कोटा की जगह सोगरिया से रवाना.

Best Service Providers Near You
'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें