Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

40 लाख की अवैध शराब बरामद, पुलिस ने दो तस्करों को दबोचा

डूंगरपुर: जिले की बिछीवाड़ा थाना पुलिस को अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने राजस्थान-गुजरात के रतनपुर बोर्डर पर दो अलग-अलग कार्रवाई करते हुए अवैध शराब से भरे दो कंटेनर जब्त किए हैं. पुलिस ने दोनों कंटेनर से 40 लाख की शराब बरामद कर दोनों कंटेनर के चालकों को गिरफ्तार किया है.

बिछीवाड़ा थाने के थानाधिकारी कैलाश सोनी ने बताया कि राजस्थान-गुजरात के रतनपुर बॉर्डर से अवैध शराब तस्करी की सूचना मिली थी. सूचना पर पुलिस की ओर से रतनपुर बॉर्डर पर नाकाबंदी की गई. इस दौरान रात करीब सवा 12 बजे उदयपुर की ओर से आ रहे एक बंद बॉडी कंटेनर को रुकवाया गया. पुलिस ने चालक से कंटेनर में भरे सामान के बारे में पूछा, तो उसने कंटेनर खाली होना बताया. जब पुलिस ने कंटेनर की तलाशी ली, तो इसमें राजस्थान निर्मित शराब के कॉर्टन भरे हुए थे. कटेनर से अवैध शराब के 111 कॉर्टन बरामद किए गए. वहीं आबकारी अधिनियम में खांडी ओबरी जिला उदयपुर निवासी कैलाश चन्द्र मीणा को गिरफ्तार किया गया.

Advertisement Box

इसके बाद सुबह करीब 6 बजे फिर से पुलिस को शराब तस्करी की सूचना मिली. इस पर भी पुलिस ने बॉर्डर पर नाकाबंदी की. यहां उदयपुर की ओर से आ रहे एक कंटेनर को रुकवाया. पूछताछ में चालक ने कंटेनर में बिस्किट होना बताया. जिस पर पुलिस ने कंटेनर की तलाशी ली, तो कंटेनर में पंजाब निर्मित शराब के कॉर्टन भरे मिले. पुलिस ने कंटेनर से अवैध शराब के 401 कॉर्टन बरामद किए. वहीं जालोर निवासी चालक सुरेश विश्नोई को गिरफ्तार किया. थानाधिकारी ने बताया कि दोनों कंटेनर से जब्त की गई शराब की कीमत करीब 40 लाख रुपए है. फिलहाल पुलिस दोनों चालकों से पूछताछ कर रही है.

Best Service Providers Near You
कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के वोट की चोरी आरोप पर आपकी क्या राय हैं

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें