Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

IIHMR जयपुर ने खोले नए कोर्स; अब CSR, ESG और हेल्थ एडमिनिस्ट्रेशन में सुनहरा भविष्य! आवेदन शुरू, यह है लास्ट डेट

जयपुर. शैक्षणिक सत्र 2025 के लिए स्टूडेंट्स लगातार जयपुर की बड़ी यूनिवर्सिटियों में एडमिशन के प्रयास कर रहे हैं. जयपुर में 20 से अधिक बड़ी यूनिवर्सिटियां हैं जहां हर साल हजारों छात्र प्रवेश लेते हैं. जयपुर स्थित आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी. हाल ही में यूनिवर्सिटी ने एक्जीक्यूटिव प्रोग्राम्स के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू की है. इसके अंतर्गत मास्टर ऑफ पब्लिक हेल्थ, मास्टर ऑफ हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन, एमबीए सीएसआर और ईएसजी प्रबंधन, एमबीए सस्टेनेबल बिजनेस मैनेजमेंट, एमबीए फार्मास्यूटिकल मैनेजमेंट जैसे कोर्सों के लिए आवेदन मांगे गए हैं. स्टूडेंट्स 25 सितंबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं.
ये दो वर्षीय एक्जीक्यूटिव प्रोग्राम विशेष रूप से मिड से सीनियर स्तर के पेशेवरों के लिए बनाए गए हैं जो अपने करियर को रणनीतिक शिक्षा के माध्यम से नई ऊंचाइयों पर ले जाना चाहते हैं. इन प्रोग्राम्स को ऐसे पाठ्यक्रमों के साथ डिज़ाइन किया गया है जो प्रतिभागियों को अपस्किल करने और उन्हें करियर में तेज़ी से आगे बढ़ाने में मदद करें. 

चार दशक में लाखों स्टूडेंट्स ने ली मेडिकल शिक्षा
आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी को हेल्थ और मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी माना जाता है. पिछले 40 वर्षों में लाखों छात्र यूनिवर्सिटी से शिक्षा प्राप्त कर चुके हैं. यहां स्टूडेंट्स को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों रूपों में एक्जीक्यूटिव प्रोग्राम्स की सुविधा दी जाती है. यूनिवर्सिटी में पढ़ाई का माहौल इंडस्ट्री विशेषज्ञों और प्रतिष्ठित फैकल्टी की देखरेख में तैयार किया गया है. यूनिवर्सिटी के प्रेसिडेंट डॉ. पी.आर. सोडानी के अनुसार भारत में हेल्थ सेक्टर तेजी से रोजगार और राजस्व का बड़ा स्रोत बन रहा है. इसी को ध्यान में रखते हुए यूनिवर्सिटी में हेल्थकेयर, ईएसजी, सस्टेनेबिलिटी और फार्मास्यूटिकल मैनेजमेंट जैसे क्षेत्रों में प्रोग्राम्स तैयार किए गए हैं.
जानिए प्रवेश मानदंड और आवेदन प्रक्रिया
आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी में किसी भी विषय में स्नातक डिग्री प्राप्त करने वाले स्टूडेंट्स जिनके अंकों का प्रतिशत 50% या उससे अधिक है. SC, ST, OBC-NC, EWS, PwD के लिए 45%. वे इन कोर्सों के लिए पात्र हैं. यदि किसी उम्मीदवार ने स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की है और उसमें न्यूनतम 50% अंक हैं, तो ऐसे में ग्रेजुएशन में न्यूनतम अंकों की अनिवार्यता नहीं रहेगी. इन एक्जीक्यूटिव प्रोग्राम्स से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए स्टूडेंट्स यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट [https://iihmr.edu.in/](https://iihmr.edu.in/) पर जा सकते हैं.

Advertisement Box
Best Service Providers Near You
'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें