Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

दोस्तों के साथ वीकेंड पर बाइक ट्रिप का बना रहे हैं प्लान, दिल्ली से ये रूट्स रहेंगे सबसे बेस्ट

कुछ लोगों को घूमने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने का बहुत शौक होता है. वह अपने परिवार या दोस्तों के साथ ट्रिप प्लान करते हैं. ज्यादातर लोग खासकर के युवा आजकल अपने दोस्तों के साथ सोलो या रोड ट्रिप पर जाते हैं. इसमें वह अपनी कार और बाइक से सफर तय करते हैं. आपने भी सोशल मीडिया पर मनाली और लद्दाख के बाइक ट्रिप के दौरान की लोगों की तस्वीरे देखी होंगी. आप भी बाइक ट्रिप पर अपने दोस्तों के साथ जा सकते हैं. ज्यादातर लोग हिमाचल, उत्तराखंड और लद्दाख जैसे जगहों पर बाइक ट्रिप प्लान करते हैं. लेकिन इन दिनों पहाड़ों पर बारीक के कारण जाना सेफ नहीं है. इसलिए आप कहीं दूसरी जगह की ट्रिप प्लान कर सकते हैं.

अगर आप दिल्ली में रहते हैं, तो बाइक ट्रिप पर सिर्फ मनाली और लद्दाख ही नहीं, बल्कि कई और जगहों की भी ट्रिप प्लान की जा सकती है. इससे सफर में समय भी बचता है और इस दौरान सुंदर प्राकृतिक दृश्य देखने को मिलते हैं. अगर आप दिल्ली से बाइक ट्रिप प्लान करने के बारे में सोच रहे हैं, तो आप इन जगहों पर जा सकते हैं.

Advertisement Box

अलवर

आप दिल्ली से अलवर तक बाइक ट्रिप पर जा सकते हैं. यह दिल्ली से लगभग 170 किमी की दूरी पर है. यहां पर आपको कई ऐतिहासिक और सुंदर जगहों को एक्सप्लोर करने का मौका मिलेगा. आप बाला किला, मूसी महारानी की छतरियां, अलवर का सिटी पैलेस, सिलीसेढ़ झील और सरिस्का टाइगर रिजर्व घूमने के लिए जा सकते हैं. अगर आप 2 से 3 दिन की बाइक ट्रिप प्लान कर रहे हैं, तो यह जगहें आपके लिए एकदम बेस्ट रहेगी.

दिल्ली से जयपुर

आप दिल्ली से जयपुर जाने का प्लान बना सकते हैं. इस शहर को गुलाबी सिटी के नाम से भी जाना जाता है. यह दिल्ली से लगभग 310 किमी की दूरी पर है. 6 से 7 घंटे की बाइक ट्रिप प्लान कर रहे हैं, तो आप जयपुर जा सकते हैं. यहां पर हवा महल, सिटी पैलेस, जंतर-मंतर, जल महल, नाहरगढ़ किला और जयगढ़ किला जैसे कई ऐतिहासिक और खूबसूरत जगहों को आप एक्सप्लोर कर सकते हैं. रोड ट्रिप के दौरान गांव और प्रकृति के सुंदर दृश्य देखने को मिल सकते हैं.

भरतपुर

भरतपुर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी के बारे में ज्यादातर लोगों ने सुना ही होगा. इसे केवलादेव घाना राष्ट्रीय उद्यान के नाम से भी जाना जाता है. ऐसे में आप दिल्ली से भरतुपर की ट्रिप प्लान कर सकते हैं. यह दिल्ली से लगभग 220 किमी की दूरी पर है. यहां पर आप लोहागढ़ किला, भरतपुर पैलेस और संग्रहालय को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं. जिन लोगों को फोटोग्राफी करना पसंद है, वह वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी जा सकते हैं.

Best Service Providers Near You
कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के वोट की चोरी आरोप पर आपकी क्या राय हैं

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें