कुचामनसिटी : रक्षाबंधन जैसे पावन पर्व पर परबतसर क्षेत्र से दुखद खबर सामने आई है. परबतसर के औद्योगिक क्षेत्र (रिको एरिया) में ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. परबतसर थाना प्रभारी जगदीश प्रसाद मीणा ने जानकारी दी कि एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को टक्कर मार दी. हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई. पुलिस ने तुरंत पहुंचकर 108 एंबुलेंस की सहायता से घायलों को उपजिला अस्पताल परबतसर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
दोनों युवक एक ही गांव के : दोनों युवकों का नाम मुकेश मीणा है और दोनों पातलिया थाना दनौट जिला प्रतापगढ़ के निवासी रूप में पहचान हुई. पुलिस ने दोनों के शवो को उपजिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाकर परिजनों को सूचना दी. मिली जानकारी के अनुसार मृतक परबतसर में पिछले 12 सालो से रिको के फैक्ट्री में काम कर रहे थे.
थाना अधिकारी जगदीश प्रसाद मीणा ने बताया कि वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया ,जिसकी तलाश की जा जारी है. मृतको का शव राजकीय हॉस्पिटल मोर्चरी में रखा गया है परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम करवाया जाएगा.




















