Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

MBDD 2.0 का देशभर में ऐतिहासिक आयोजन –श्रीडूंगरगढ़ में 668 यूनिट रक्तदान

अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् के निर्देशन में तेरापंथ युवक परिषद् श्रीडूंगरगढ़ द्वारा 668 यूनिट रक्तदान एकत्रित किया गया। तेरापंथ भवन (ऊपरलो)में आयोजित 17 सितंबर Mega Blood Donation Drive रक्तदान अमृत महोत्सव (MBDD) 2.0 ने को मानवता की सेवा का एक स्वर्णिम अध्याय लिख दिया।श्रीडूंगरगढ़ परिषद् द्वारा 3 कैंप लगवाए गए जिसमें श्रीडूंगरगढ़ में 525 यूनिट, मोमासर में 84 यूनिट और तोलियासर में 59 यूनिट रक्तदान हुआ।

इस प्रकार कुल 668 यूनिट रक्त एकत्रित कर क्षेत्र ने समाजसेवा का नया कीर्तिमान स्थापित किया एवं संजीवनी ब्लड बैंक को सारा रक्त सुपुर्द किया।

Advertisement Box

इस महाअभियान में नगर के साथ-साथ आस-पास के गांवों के युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। वहीं विभिन्न शासकीय एवं सामाजिक संस्थाओं की सक्रिय उपस्थिति ने इस आयोजन को और भी भव्य बना दिया।

तेयुप श्रीडूंगरगढ़ अध्यक्ष विक्रम जी मालू ने बताया कि –“यह केवल रक्तदान नहीं, बल्कि जीवनदान है। प्रत्येक दाता ने मानवता को सशक्त बनाने में अपनी अमूल्य भूमिका निभाई है।”

पूरे आयोजन के दौरान युवाओं का उत्साह देखने लायक था। रक्तदान शिविर के साथ जागरूकता संदेश भी दिए गए, ताकि आने वाली पीढ़ियां भी इस अभियान से प्रेरणा ले सकें।

संयोजक ईश्वर चौरड़िया ने बताया समारोह का मान बढ़ाया श्रीमान ताराचंद जी सारस्वत (विधायक श्रीडूंगरगढ़),श्रीमान रामगोपाल जी सुथार राज्य मंत्री अध्यक्ष विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड, राजस्थान,श्रीमान हनुमानमल श्यामसुखा समारोह अध्यक्ष,श्रीमान शुभम शर्मा उपखंड अधिकारी,श्रीमान निकेत पारीक पुलिस उप अधीक्षक,श्रीमान जितेंद्र जी स्वामी थानाधिकारी, सभी संघीय संस्थाएं, तेरापंथ युवक परिषद् मोमासर,श्री भोमिया दादा सेवा समिति, तोलियासर प्रभारी दीपक सेठिया, नवरत्न राजपुरोहित, मोमासर प्रभारी अशोक झाबक ओर राकेश संचेती, समाजसेवी तुलसीराम जी चौरडिया,तोलाराम जी मारू,रणवीर खींची,महावीर माली, मोमासर प्रयोजक जुगराज जी संचेती, तोलियासर प्रायोजक शुभकरण जी लूनिया,श्रीडूंगरगढ़।

राजस्थान में नशे की तस्करी पर एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स कसेगी लगाम, प्रभावित जिलों में बनेंगी नई चौकियां

शुभम जी शर्मा ने स्वयं रक्त दान करके सभी युवाओं को प्रेरणा दी।

सह संयोजक चमन श्रीमाल,रजत सिंघी ,दीपक छाजेड़ ने बताया कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने के पीछे पूरी टीम की कड़ी मेहनत है और किशोर मंडल का विशेष सहयोग रहा,साथ ही श्रीडूंगरगढ़ की विभिन्न संस्थाएं आपनो गांव सेवा समिति , एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर, ट्रस्ट, नागरिक विकास परिषद, बार काउंसिल,माहेश्वरी महिला मंडल, मित्र मंडली,a to z mobile गुड्डू मोरवानी,स्कूल्स,कॉलेज,बैंक, फाइनेंस डिपार्टमेंट,सभी Gym मीडिया टीम आदि सभी संस्थाएं एवं संपूर्ण MBDD टीम के कार्यकर्ता।

मंत्री पीयूष बोथरा ने बताया आए हुए सभी अतिथियों का सम्मान किया।

मंच का कुशल संचालन पवन जी सेठिया ने किया।

वहीं दिल्ली में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में श्रीमती अनुप्रिया पटेल मंत्री भारत सरकार, श्री अश्विनी वैष्णव रेलवे मंत्री, श्री मनसुख मावण्डिया यूथ एण्ड स्पोर्ट्स मिनिस्टर, श्री तरुण चुग राष्ट्रीय महामंत्री बीजेपी, श्री सुनील बंसल बीजेपी संगठन मंत्री सभी अणुव्रत भवन पधारे, बीजेएस दिल्ली के अध्यक्ष श्री कमल सेठिया, महासभा के उपाध्यक्ष श्री संजय खटेड़

दिल्ली सभा के अध्यक्ष श्री सुखराज सेठिया, बीजेएस के राष्ट्रीय मंत्री प्रदीप संचेती,

अभातेयूप के राष्ट्रीय महामंत्री श्री अमित नाहटा, तेयुप दिल्ली के अध्यक्ष श्री पवन श्यामसुखा आदि उपस्थिति थे।

Best Service Providers Near You
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें