Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सामुदायिक विकास के प्रति हिन्दुस्तान जिंक की प्रतिबद्धता सराहनीय

हिन्दुस्तान जिंक द्वारा कल्याणपुरा में निर्मित सीसी रोड एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय में प्रार्थना शेड का उद्घाटन

भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल) सामुदायिक विकास के प्रति हिन्दुस्तान जिंक की प्रतिबद्धता देखकर बहुत खुशी होती है। कल्याणपुरा में कंपनी द्वारा निर्मित नई स्कूल सुविधाओं और सड़क से लोगों, विशेषकर बच्चों और परिवारों को शिक्षा और कनेक्टिविटी में सुधार के माध्यम से सीधा लाभ होगा। यह बात शाहपुरा विधायक डॉ लालाराम बैरवा ने कल्याणपुरा उच्च प्राथमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कही। उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रयास इस बात का उदाहरण प्रस्तुत करते हैं कि किस प्रकार उद्योग और समुदाय एक साथ आगे बढ़ सकते हैं। कार्यक्रम में हिन्दुस्तान जिं़क लिमिटेड द्वारा सीएसआर के तहत् कल्यापुरा में 650 मीटर सीसी रोड़ एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय में प्रार्थना शेड का उद्घाटन किया गया। कंपनी के सीएसआर कार्यक्रम समाधान एवं अन्य सामाजिक विकास योजनाओं के तहत शुरू की गई इन पहलों का उद्देश्य स्थानीय समुदायों के जीवन स्तर में सुधार लाना है। उद्घाटन समारोह में शाहपुरा विधायक डॉ लालाराम बैरवा, रामपुरा आगुचा माइन क्लस्टर आईबीयू सीईओ राम मुरारी, महासचिव रामपुरा आगुचा माइंस मजदूर संघ महेंद्र सिंह चौहान, अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सत्यनारायण कुमावत, सरपंच श्रीमती शिमला गुर्जर, सामाजिक कार्यकर्ता रामलाल गुर्जर, डिप्टी हेड सीएसआर अभय गौतम, हेड एडमिन एवं एक्सटर्नल रिलेशंस अभिमन्यु राणावत, सिक्योरिटी हेड अजय शर्मा, अल्ताफ मंसूरी एवं विद्यालय स्टाफ उपस्थित थे।

Advertisement Box

राष्ट्रभाषा हिन्दी प्रचार समिति द्वारा 2025 के पुरस्कारों की घोषणा

इस अवसर पर राम मुरारी ने इस बात पर प्रकाश डाला कि हिन्दुस्तान जिंक सतत विकास, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, स्वच्छता, स्वास्थ्य सेवा और आजीविका सुधार के लिए प्रतिबद्ध है और ये नव-उद्घाटित परियोजनाएँ उस प्रतिबद्धता का प्रमाण हैं। इन 1 करोड़ से अधिक के विकास कार्याे के उद्घाटन से पूर्व इसी सप्ताह में आगुचा क्षेत्र के आस पास 7 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का शुभारंभ आसींद विधायक जब्बर सिंह सांखला द्वारा किया गया।

उद्घाटन की गई परियोजनाओं में भेरूखेड़ा-1 स्कूल में दो कक्षा-कक्ष, एक बालक शौचालय, एक बालिका शौचालय और एक प्रार्थना शेड बनाया गया है। इसके अलावा, देवपुरा गाँव में 630 मीटर लंबी सीसी सड़क और उसके प्राथमिक विद्यालय में एक नया कक्षा-कक्ष और कोटडी गाँव में 2.5 किलोमीटर सीसी सड़क एवं कोटडी पुलिया का निर्माण किया गया है।

रामपुरा आगुचा में कम्यूनिटी हॉल, नवनिर्मित सीएसआर बुनियादी इंफ्रास्ट्रक्चर के कार्यों के तहत विकसित आगुचा चौराहा जिसमें बस स्टैंड सीसी रोड, आगुचा बालिका विद्यालय में तीन नए कक्षा-कक्षों का निर्माण शामिल हैं। प्रत्येक पहल के साथ, शिक्षा, स्वास्थ्य, बुनियादी ढाँचे, आजीविका और पर्यावरणीय आवश्यकताओं को एकीकृत तरीके से संबोधित करते हुए हिन्दुस्तान जिं़क समग्र सामुदायिक विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है। कंपनी का दीर्घकालिक दृष्टिकोण आत्मनिर्भर समुदाय का निर्माण करना है जो इसके व्यवसाय के साथ-साथ विकसित हों, तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए समावेशी और सस्टेनेबल प्रगति सुनिश्चित करें।

Best Service Providers Near You
Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र
आज फोकस में

Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर
आज फोकस में

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है
आज फोकस में

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव
आज फोकस में

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी
आज फोकस में

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें