Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

हिन्दुस्तान जिंक पशु कल्याण और जैव विविधता संरक्षण के लिए निभा रही महत्वपूर्ण भूमिका

वर्ष 2016 से अब तक 8.7 लाख से अधिक पशु लाभान्वित, बाघदड़ा नेचर पार्क में मगरमच्छ संरक्षण एवं इको टूरिज्म के लिए 5 करोड़ का सहयोग

कंपनी ने द एनिमल केयर ऑरगेनाइजेशन के सहयोग पशु संरक्षण, उपचार और वन हेल्थ को संभव किया

Advertisement Box

भीलवाडा। (पंकज पोरवाल) दुनिया की सबसे बड़ी जिंक उत्पादक कंपनी, हिन्दुस्तान जिंक देश में पशु कल्याण और जैव विविधता संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। कंपनी द्वारा पशु कल्याण स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से 8.7 लाख से अधिक पशु लाभान्वित हुए है। कंपनी ने सामाजिक प्रभाव के पारंपरिक तरीकों से आगे बढ़कर एक ऐसा विजन प्रस्तुत किया है जहाँ वन्यजीव और पारिस्थितिकी तंत्र समुदायों के साथ तालमेल कर आगे बढ़ रहे है।

कंपनी के दृष्टिकोण पर हिन्दुस्तान जिंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और पूर्णकालिक निदेशक अरुण मिश्रा ने कहा कि, पशु कल्याण और जैव विविधता संरक्षण हमारे सस्टेनेबल एजेंडा के केंद्र में हैं। हमारे हस्तक्षेप न केवल लुप्तप्राय और स्थानीय प्रजातियों के संरक्ष्ण, बल्कि उन पशुधन के स्वास्थ्य में भी सुधार करते हैं जिन पर ग्रामीण समुदाय निर्भर हैं।

आचार्यश्री तुलसी सर्किल पर पौधारोपण कर मनाया पर्यावरण शुद्धि दिवस।

ये पहलें हमारे इस विश्वास को दर्शाती हैं कि पारिस्थितिक संरक्षण और सामुदायिक समृद्धि साथ-साथ विकास का मार्ग प्रशस्त करते हैं। अपने व्यापक दृष्टिकोण के माध्यम से हिन्दुस्तान जिंक यह मानक स्थापित कर रही है कि औद्योगिक विकास और पर्यावरण सरंक्षण साथ-साथ आगे बढ़ सकते हैं। वन्यजीवों के सरंक्षण, प्राकृतिक आवास को बहाल करके और समुदायों को सशक्त बनाकर, हिन्दुस्तान जिं़क भारत में जैव विविधता और जिम्मेदार खनन के लिए कॉर्पाेरेट नेतृत्व के नए मानदंड स्थापित कर रही है।

बागदड़ा मगरमच्छ अभयारण्य का विकास

इस प्रयास में एक बड़ा मील का पत्थर उदयपुर वन विभाग के साथ 5 करोड़ का एमओयू है, जिस पर बागदड़ा मगरमच्छ संरक्षण अभयारण्य एवं इको टूरिज्म को विकसित करने हेतु प्रयास किया गया है। इस परियोजना का लक्ष्य क्रोकोडाइल, जो भारत के सबसे प्रतिष्ठित सरीसृपों में से एक हैं, के प्राकृतिक निवास स्थान को बहाल करना है। इसकी शुरुआत हाल ही में 5 हजार पौधों के साथ वनीकरण्, जल संरक्षण संरचनाओं के निर्माण और इको-ट्रेल बनाने से हुई है, जो लोगों को जिम्मेदारी से प्रकृति का अनुभव करने की अनुमति देते हैं। स्थानीय निवासियों को सस्टेनेबल आजीविका के अवसर प्रदान करने के लिए सामुदायिक-नेतृत्व वाले इको-टूरिज्म की सुविधाएँ भी विकसित की जा रही हैं।

जैव विविधता को बढ़ावा देने के लिए अन्य पहल

इसके साथ ही, हिन्दुस्तान जिंक ने राजस्थान में अपनी कायड खदान में भारत के राष्ट्रीय पक्षी मोर के लिए एक पीकॉक पार्क विकसित किया है। इस पहल को कायड और रामपुरा आगुचा माइंस में लुप्तप्राय प्रजाति नर्सरी के निर्माण से बल मिला है। ये लुप्तप्राय वनस्पतियों को विकसित होने और फैलने के लिए एक सुरक्षित स्थान प्रदान करती हैं। जैव विविधता को और बढ़ाने के लिए, कंपनी ने कई परिचालन स्थलों पर पक्षियों के घोंसले और दाने के स्टेशन , बटरफ्लाई गार्डन और पानी के तालाब लगाए हैं। ये प्रयास ऐसे सूक्ष्म निवास स्थान बनाने के लिए डिजाइन किए गए हैं जो स्थानीय प्रजातियों को आकर्षित करते हैं और उन्हें सरंक्षित करते हैं। कंपनी, वेदांता समूह की एक प्रमुख पहल द एनिमल केयर ऑर्गनाइजेशन टीएसीओ के सहयोग से, विभिन्न पशु कल्याण पहलों में भी योगदान दे रही है।

पशु स्वास्थ्य और कल्याण कार्यक्रम

हिन्दुस्तान जिंक के पशु कल्याण कार्यक्रमों ने अपने पशु कल्याण केंद्र, पशु स्वास्थ्य शिविरों, लम्पी स्किन डिजीज निवारण अभियान और रिफ्लेक्टिव कॉलर पहल के माध्यम से भी महत्वपूर्ण प्रयास किये गये है।

ये कार्यक्रम स्वस्थ पशुधन सुनिश्चित करते हैं, बीमारी के खतरों को कम करते हैं और किसानों को उत्पादकता में सुधार के लिए जानकारी और संसाधन के साथ सशक्त बनाते हैं, जिससे पशु कल्याण और ग्रामीण समृद्धि के बीच सीधा संबंध बनता है। ये सभी हस्तक्षेप टास्कफोर्स ऑन नेचर-रिलेटेड फाइनेंशियल डिस्क्लोजर्स और संयुक्त राष्ट्र सतत विकास लक्ष्यों के तहत कंपनी की प्रतिबद्धताओं के अनुरूप हैं।

Best Service Providers Near You
Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र
आज फोकस में

Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर
आज फोकस में

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है
आज फोकस में

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव
आज फोकस में

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी
आज फोकस में

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें