Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

स्वास्थ्य सेवाओं को जिले में टीम भावना के आधार पर और सुदृढ़ बनाया जाएगा:

डॉ. संजीव कुमार शर्मा ने संभाली सीएमएचओ की कमान, बेहतर परिणाम हासिल करने का जताया संकल्प

भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल) प्रत्येक अधिकारी एवं कार्मिक के साथ टीम भावना के आधार पर जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ बनाया जाएगा। जिले की जनता तक राज्य सरकार की जनहितैषी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ अधिकाधिक पहुंचाना उनकी सर्वाेच्च प्राथमिकता रहेगी। यह बात मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ), भीलवाड़ा डॉ. संजीव कुमार शर्मा ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद कही। इस दौरान डॉ. शर्मा ने विशेष रूप से मौसमी बीमारियों की रोकथाम, मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण, टीकाकरण, परिवार कल्याण कार्यक्रमों और जनस्वास्थ्य अभियानों पर बेहतर परिणाम हासिल करने का संकल्प जताया।

Advertisement Box

इससे पुर्व राजस्थान सरकार चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग (ग्रुप-2) के आदेशानुसार आरसीएचओ डॉ. संजीव कुमार शर्मा ने गुरुवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ), भीलवाड़ा का अतिरिक्त कार्यभार संभाल लिया। अब वे अपने नियमित दायित्वों के साथ जिले की संपूर्ण स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की कमान भी संभालेंगे। कार्यभार प्रपत्रों पर लेखाधिकारी (एनएचएम) प्रेम प्रकाश भांभी द्वारा हस्ताक्षर कराकर डॉ. शर्मा को सीएमएचओ का कार्यभार सौंपा गया।

MCG ने खुले में कूड़ा फेंकने वाले 54 पकड़े, 10 लाख का लगाया जुर्माना

इस अवसर पर अति. सीएमएचओ डॉ. रामकेश गुर्जर, डीडीडब्ल्यूएच डॉ. अशोक खटवानी, डीटीओ डॉ. प्रदीप कटारिया, डीपीएम योगेश वैष्णव, प्रशासनिक अधिकारी विश्वनाथ शर्मा, अति. प्रशासनिक अधिकारी अजिता के.के., सहायक प्रशासनिक अधिकारी हेमेन्द्र सिंह गौड़, व.स. भावना जैन, क.स. नूर मोहम्मद सहित कार्यालय के विभिन्न अनुभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने डॉ. शर्मा का पुष्पमालाओं से स्वागत कर उन्हें शुभकामनाएं दीं।

Best Service Providers Near You
आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें