Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

हैंडलूम एवं हैंडीक्राफ्ट एक्सपो का आयोजन 11 से ग्रामीण हाट में

हैंडलूम एवं हैंडीक्राफ्ट एक्सपो का आयोजन 11 से ग्रामीण हाट में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी के हों प्रयास : जिला कलेक्टर

बीकानेर (श्रेयांस बैद)। दीपावली से पूर्व बीकानेर में देश के विभिन्न राज्यों के हैंडलूम और हैंडीक्राफ्ट विक्रेता एकत्रित होंगे। अवसर होगा, जिला कलेक्टर और बीकानेर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष श्रीमती नम्रता वृष्णि की पहल पर जिला प्रशासन एवं बीकानेर विकास प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में 11 से 18 अक्टूबर तक जयनारायण व्यास कॉलोनी स्थित ग्रामीण हाट आयोजित होने वाला हैंडलूम और हेंडीक्राफ्ट एक्सपो का।

Advertisement Box

जिला कलेक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि ने बताया कि एक्सपो में बीकानेर और राजस्थान के विभिन्न जिलों सहित 15 राज्यों के परंपरागत हथकरघा और हस्तशिल्पों के विभिन्न उत्पादों का प्रदर्शन और विक्रय किया जाएगा। एक्सपो का उद्घाटन 11 अक्टूबर को सायं 5 बजे होगा। उद्घाटन के पश्चात एक्सपो का समय प्रातः 11 से रात्रि 9 बजे तक रहेगा।

एक्सपो में आंध्रप्रदेश से लेदर कठपुतली, बिहार से मधुबनी और भागलपुर साड़ी, गोवा से कुनबी, कोर्शिया, गुजरात से अजरख, मेटल और बांधनी, हिमाचल से आर्गेनिक फ़ूड, मध्यप्रदेश से गोंड आर्ट और बाघ प्रिंट, ओडिशा से पटचित्र, पेडी स्ट्रॉ आर्ट, उत्तरप्रदेश से लकड़ी के लैंप, हैंडलूम बनारसी साड़ी और चिकनकारी, पश्चिम बंगाल से जूट और कांथा प्रिंट जैसी विभिन्न उत्पाद आकर्षण का केंद्र रहेंगे। इसके अलावा राजस्थान से पेपर मैसी, टेराकोटा, पंजा दरी की स्टॉल्स लगाई जाएगी।

डाक्टर आपके द्वार, अलवर में 5 मोबाइल मेडिकल यूनिट्स का शुभारंभ

बीकानेर विकास प्राधिकरण की आयुक्त अपर्णा गुप्ता ने बताया कि ‘वोकल फ़ॉर लोकल’ को ध्यान रखते हुए हैंडलूम एवं हैंडीक्राफ्ट एक्सपो का आयोजन किया जा रहा है। इसमें विभिन्न राज्यों से आए कारीगर एवं कलाकार भी शामिल होंगे। एक्सपो का उद्देश्य हथकरघा बुनकरों और कारीगरों को अपने उत्पादों को उपभोक्ताओं तक पहुँचाने के लिए मंच प्रदान करना है। यह प्रदर्शनी बुनकरों/कारीगरों और उपभोक्ताओं के बीच एक संपर्क स्थापित करने में महत्वपूर्ण रहेगी। उन्होंने कहा है कि अधिक से अधिक लोगों को एक्सपो में शामिल होने के लिए प्रेरित किया जाए।

Best Service Providers Near You
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें