Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

ग्राम सचिव एसोसिएशन ने BDPO पर लगाए रिश्वत के आरोप, कहा- हिस्सा मांगते हैं

जींद : हरियाणा के जींद स्थित जाट धर्मशाला में शनिवार को ग्राम सचिव टू वैलफेयर एसोसिएशन की प्रदेश स्तरीय बैठक में पेहवा ब्लॉक में कार्यरत ग्राम सचिव विशाल ने अपने वरिष्ठ अधिकारी, ब्लॉक विकास एवं पंचायत अधिकारी (BDPO) पर गंभीर आरोप लगाए। विशाल ने दावा किया कि BDPO ने 25 लाख रुपये के विकास कार्यों के लिए उनसे 2 लाख रुपये की रिश्वत मांगी है।

ग्राम सचिव विशाल ने आरोप लगाते हुए कहा कि BDPO विकास कार्यों से अपना हिस्सा मांगते हैं और एक महिला कर्मचारी के सामने उनके साथ अभद्र भाषा में बात की और उन्हें धमकाया। विशाल ने कहा कि अधिकारी बैठक के बहाने बुलाता है और बुरा-भला कहता है। ग्राम सचिव टू वैलफेयर एसोसिएशन ने BDPO के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

Advertisement Box

ये आरोप ग्राम सचिव टू विशाल और एसोसिएशन द्वारा लगाए गए हैं। बैठक में एसोसिएशन की प्रदेश कार्यकारिणी का गठन भी किया गया, जिसमें संगठन को मजबूत करने और ग्राम सचिवों के हितों की रक्षा के लिए रणनीति बनाई गई। हालांकि पंजाब केसरी इन आरोपों की कोई पुष्टि नहीं करता। इस मामले में दूसरे पक्ष को भी सामने रखा जाएगा।

Best Service Providers Near You
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें