Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

हरियाणा में सीईटी अभ्यर्थियों के लिए Good News, CM सैनी कर सकते हैं बड़ा ऐलान.

चंडीगढ़: हरियाणा में 26 व 27 जुलाई को कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (सीईटी) होना है। सीईटी के सफल आयोजन के लिए सरकार ने तैयारी शुरू कर दी है। सीईटी अभ्यर्थियों के लिए सरकार 8000 बसों का इंतजाम कर रही है। इसके लिए हरियाणा के परिवहन विभाग को निर्देश जारी किए जा चुके है। अभ्यर्थियों की संख्या को देखते हुए स्टेज कैरिज स्कीम के तहत चलने वाली बसों के अलावा स्कूलों और कॉलेजों की बसों को भी शामिल किया जा सकता है।

अभ्यर्थियों के लिए परिवहन व्यवस्था दुरुस्त रहे इसके लिए ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर अनिल विज भी पूरी नजर बनाए हुए हैं। इसके अलावा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पूर्व की तरह अभ्यर्थियों का किराया माफ कर सकते हैं। गौरतलब है कि 13.48 लाख युवाओं ने सीईटी के लिए रजिस्ट्रेशन कराया हुआ है।

Advertisement Box

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग सीईटी अभ्यर्थियों के लिए एग्जाम की प्लानिंग में जुटा हुआ है। हालांकि आयोग अभी एडमिट कार्ड जारी करेगा मगर प्रयास किया जा रहा है कि पहले की तरह पड़ोसी जिले में ही अभ्यर्थियों को एग्जाम देने के लिए जाना पड़े।

Best Service Providers Near You
कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के वोट की चोरी आरोप पर आपकी क्या राय हैं

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें