’मिसेज तीज’ विजेताओं को किया सम्मानित, महोत्सव के दौरान आयोजित की विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं
भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल) गोल्ड ग्रुप ने एक निजी वाटिका में धूमधाम से तीज महोत्सव का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्रुप की अध्यक्ष अर्चना सोनी ने की। कार्यक्रम की शुरुआत में ज्योति सोनी और शीतल सोनी ने सभी महिलाओं का तिलक लगाकर स्वागत किया। इस अवसर पर ’मिसेज तीज’ का चुनाव भी हुआ, जिसमें यशोदा सोनी और सरोज सोनी ने निर्णायक की भूमिका निभाई। प्रतियोगिता में यशोदा टाक ने प्रथम और रजनी सोनी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। दोनों विजेताओं को पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया। महोत्सव के दौरान विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं, जिनमें सभी उपस्थित महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस कार्यक्रम में मंजू सोनी, कविता सोनी, पद्मा सोनी, विद्या सोनी, अंकिता सोनी, इंदु सोनी, विनिता सोनी, हीरा सोनी, चन्दा सोनी, शीतल सोनी, ज्योति सोनी, यशोदा सोनी और सरोज सोनी सहित कई महिलाएं उपस्थित थीं। इस आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को एक साथ लाकर तीज के पारंपरिक पर्व को मनाना और आपसी सौहार्द बढ़ाना था।




















