Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

गहलोत के सुरक्षाकर्मी राजकुमार ने कुंदन पंड्या से 2 लाख में बेटे के लिए खरीदा पेपर, कांस्टेबल सत्येंद्र को 6 लाख में बेचा

जयपुर: राजस्थान पुलिस में सब इंस्पेक्टर (एसआई) भर्ती-2021 के पेपर लीक मामले को लेकर एसओजी की जांच में नए खुलासे हो रहे हैं. अब एसओजी की पड़ताल में सामने आया है कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सुरक्षा में लगे (हैड कांस्टेबल) राजकुमार यादव ने डेढ़-दो लाख रुपए देकर कुंदन पंड्या से पेपर खरीदा था. उसने अपने बेटे के लिए पेपर लिया और अपने परिचित कांस्टेबल सत्येंद्र यादव को 6 लाख रुपए में पेपर बेचा. उसने अपने पड़ोसी रवींद्र सैनी को भी पेपर बेचा था.

राजकुमार के बेटे भरत ने लिखित परीक्षा पास कर ली, लेकिन पैर में चोट के कारण फिजिकल परीक्षा नहीं दे पाया. इससे उसका चयन नहीं हुआ. जबकि सत्येंद्र यादव की 12वीं और रवींद्र सैनी की 156वीं रैंक पर चयन हुआ. हालांकि, अभी यह खुलासा नहीं हो पाया है कि राजकुमार यादव ने रवींद्र सैनी को कितने रुपए में पेपर बेचा था. राजकुमार यादव, बेटे भरत यादव और प्रोबेशनर एसआई सत्येंद्र यादव की रिमांड अवधि पूरी होने पर मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया. जहां से तीनों को 16 अगस्त तक एसओजी की रिमांड पर सौंपा गया है. अब एसओजी आगे पूछताछ और अनुसंधान में जुटी है.

Advertisement Box

सत्येंद्र से पूछताछ में सामने आया राजकुमार का नाम: एसओजी के डीआईजी परिस देशमुख ने बताया, एसआई भर्ती पेपर लीक में एसओजी के पास पहले से इनपुट था कि भर्ती में चयनित सत्येंद्र यादव ने लीक पेपर पढ़कर परीक्षा पास की है. उसकी गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में सामने आया कि उसने हैड कांस्टेबल राजकुमार से पेपर खरीदा था. राजकुमार ने अपने बेटे के लिए कुंदन पंड्या से 1.50 लाख रुपए में पेपर खरीदा था. उसने अपने बेटे भरत के साथ ही सत्येंद्र यादव और रवींद्र सैनी को भी पढ़ाया. सत्येंद्र यादव से उसने पेपर के बदले 6 लाख रुपए लिए.

पहले कांस्टेबल था सत्येंद्र यादव: एसओजी की पड़ताल में यह भी सामने आया कि सत्येंद्र यादव पहले पुलिस में कांस्टेबल था और उसकी राजकुमार यादव से जान-पहचान थी. जबकि रवींद्र सैनी राजकुमार यादव का पड़ोसी है. राजकुमार यादव पूर्व मंत्री महेंद्रजीत मालवीय का भी पीएसओ रह चुका है. जबकि कुंदन पंड्या मालवीय के क्षेत्र में लाइजनिंग अधिकारी था. तभी से राजकुमार और कुंदन पंड्या की जान-पहचान है.

कटारा का नजदीकी शिक्षक कुंदन पंड्या: उन्होंने बताया कि कुंदन पंड्या शिक्षक है. उसकी आरपीएससी के सदस्य रहे बाबूलाल कटारा से पुरानी पहचान है. कुंदन पंड्या को बाबूलाल कटारा ने पेपर दिया था. एसआई भर्ती पेपर लीक मामले में कुंदन पंड्या को एसओजी पहले गिरफ्तार कर चुकी है. जबकि राजकुमार यादव और भरत को 8 अगस्त को गिरफ्तार कर 12 अगस्त तक रिमांड पर लिया गया. इस मामले में गिरफ्तार सत्येंद्र यादव 2011 में कांस्टेबल बना था. वह मंत्रियों और विधायकों का पीएसओ रहा था.

चयनित एसआई रवींद्र फरार: उन्होंने बताया, राजकुमार ने पूछताछ में कुंदन पंड्या से पेपर खरीदने की पुष्टि की है. उससे पेपर लेकर एसआई बना रवींद्र सैनी सीकर पुलिस लाइन में तैनात था. वह फिलहाल फरार है. उसकी तलाश जारी है. उन्होंने बताया कि एसआई भर्ती पेपर लीक में अब तक 120 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं. जिनमें 54 चयनित एसआई हैं. जबकि छह आरोपी ऐसे हैं जिनका एसआई भर्ती में चयन हो गया था, लेकिन उन्होंने जॉइन नहीं किया था.

परीक्षा से दो दिन पहले मिला पेपर: वे बोले, अब तक पड़ताल में सामने आया है कि राजकुमार यादव के बेटे भरत, सत्येंद्र यादव और रवींद्र सैनी की परीक्षा 15 सितंबर, 2021 को थी. जबकि 13 सितंबर, 2021 की रात को राजकुमार के पास पेपर आ गया था. उन्होंने बताया कि इन आरोपियों से पूछताछ में मिले सुराग के आधार पर और लोगों को गिरफ्तार किया जा सकता है. उन्होंने बताया कि एसआई भर्ती से जुड़ी कई शिकायतें ऐसी हैं. जिनकी जांच अभी शेष है. कई अहम कड़ियों की गिरफ्तारी होना अभी बाकी है. जबकि कुछ कड़ियों को लेकर विश्लेषण चल रहा है. जैसे-जैसे यह कड़ियां जुड़ेंगी और गिरफ्तारियां हो सकती हैं.

Best Service Providers Near You
आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें