Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

जोधपुर में राज्य स्तरीय स्वाधीनता दिवस समारोह की फुल ड्रेस रिहर्सल, यह रहेगा कार्यक्रम

जोधपुर: 79वें स्वाधीनता दिवस समारोह के तहत जोधपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम की तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच गई हैं. इसी क्रम में बुधवार को फुल ड्रेस रिहर्सल आयोजित की गई. इसमें संभागीय आयुक्त डॉ. प्रतिभा सिंह ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की भूमिका निभाते हुए सर्किट हाउस प्रांगण में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया. ध्वजारोहण के बाद उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके आदर्शों को नमन किया.

प्लाटून कमांडर नितेश के नेतृत्व में राजस्थान सशस्त्र बल (आरएसी) की एक कंपनी ने सलामी दी. शुक्रवार को यही क्रम मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा दोहराएंगे. पूर्वाभ्यास के दौरान समारोह की संपूर्ण प्रक्रिया का अभ्यास किया गया, जिसमें परेड, गार्ड ऑफ ऑनर तथा अन्य कार्यक्रमों की प्रस्तुति शामिल थी. इस मौके पर जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल, पुलिस आयुक्त ओमप्रकाश सहित पुलिस एवं प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी तथा विभिन्न विभागों के प्रभारी उपस्थित रहे.

Advertisement Box

शहीद स्मारक पर श्रद्धासुमन अर्पित: सर्किट हाउस में झंडारोहण के बाद संभागीय आयुक्त डॉ. प्रतिभा सिंह ने गौरव पथ स्थित शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी. डॉ. सिंह ने विजिटर्स बुक में संदेश लिखकर देश की रक्षा में शहीद हुए सैनिकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की. मुख्यमंत्री भी शुक्रवार को शहीद स्मारक पर पहुंचेंगे.

स्टेडियम में सलामी की रिहर्सल: शुक्रवार को सुबह करीब 9 बजे मुख्यमंत्री शहीद स्मारक से बरकतुल्लाह खान स्टेडियम पहुंचेंगे. बुधवार को इसी क्रम में संभागीय आयुक्त डॉ. प्रतिभा सिंह ने स्टेडियम पहुंचकर परेड का निरीक्षण किया और झंडारोहण के बाद सलामी ली. यहां पिछले 15 दिनों से एक हजार से अधिक स्कूली बच्चे पूर्वाभ्यास कर रहे हैं. इस दौरान वायु सेना के हेलीकॉप्टर ने पुष्प वर्षा भी की.

कमियों को दूर किया जाएगा: जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल ने बताया कि रिहर्सल के दौरान कुछ कमियां सामने आई हैं, जिन्हें संभागीय आयुक्त के साथ हुई बैठक में दूर करने के निर्देश दिए गए हैं. उन्होंने कहा कि 15 अगस्त तक सभी व्यवस्थाएं पूर्णतः सुचारू हो जाएगी. इस बार ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की झलक मेहरानगढ़ पर गुरुवार शाम को होने वाले ड्रोन शो में देखने को मिलेगी.

Best Service Providers Near You
Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र
आज फोकस में

Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर
आज फोकस में

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है
आज फोकस में

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव
आज फोकस में

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी
आज फोकस में

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें