Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

भीलवाड़ा में पहली बार त्रिदिवसीय श्याम कृपा महोत्सव का आगाज 15 से

दिल्ली झांकियां रहेगी मुख्य आर्कषण का केन्द्र, निकलेंगी निशान यात्रा, विविध धार्मिक कार्यक्रम होगे आयोजित

भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल) श्री श्याम प्रेमी परिवार संस्था के तत्वावधान में धर्मनगरी भीलवाड़ा में पहली बार त्रिदिवसीय श्याम कृपा महोत्सव 15 से 17 सितंबर 2025 तक अग्रवाल उत्सव भवन, रोडवेज बस स्टैंड के सामने किया जा रहा है। महोत्सव की शुरुआत 15 सितंबर को श्याम निशान पदयात्रा से होगी। तीन दिनों तक भक्तिमय माहौल में विविध धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Advertisement Box

इस बार 10 दिन तक चलेंगे नवरात्र, गज लक्ष्मी योग से व्यापारियों को होगा फायदा

समापन 17 सितंबर को भजन-कीर्तन के दिव्य संध्या कार्यक्रम के साथ होगा। विशेष आकर्षण के रूप में दिल्ली से आने वाली भव्य झांकियों में नृसिंह भगवान अवतार, शिव-पार्वती, अघोरी सेना, बाहुबली हनुमान, राधा-कृष्ण और महाकाली की अद्भुत झांकियां शामिल होंगी। संस्था के सदस्य अभिषेक भंडारी ने बताया की महोत्सव के प्रथम दिन 15 सितंबर 2025 दोपहर 3.00 बजे निशान पदयात्रा काशीपुरी श्याम मंदिर से प्रारंभ होकर मुरली विलास रोड, रेलवे स्टेशन, गोल प्याऊ चौराहा, सूचना केंद्र, छिपा बिल्डिंग होते हुए अग्रवाल उत्सव भवन पहुंचेगी।

16 सितंबर 2025 शाम 7.30 बजे खाटू श्याम को मेहंदी कार्यक्रम एवं उसके पश्चात ताली कीर्तन का आयोजन। 17 सितंबर 2025 भक्ति रस संध्या रूजयपुर से रजनी राजस्थानी,कोलकाता से रवि बेरीवाल, दोसा से अजय शर्मा मधुर भजनों की प्रस्तुतियां देंगे। इस अवसर पर देशभर से प्रसिद्ध भजन गायक अपनी भक्ति-रसधारा से वातावरण को भक्तिमय बनाएंगे।

Best Service Providers Near You
'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें