Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बीकानेर में फिरौती के लिए फायरिंग, रोहित गोदारा के नाम से मांगे गए 5 करोड़ रुपये

बीकानेर : बुधवार तड़के फिरौती की मांग को लेकर एक व्यापारी के घर फायरिंग का मामला सामने आया है. शहर के पॉश इलाके सादुलगंज में सुबह 4.27 बजे फायरिंग की घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया. घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी. इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है. फिलहाल पुलिस मौके पर पूछताछ कर रही है.

घटना की जानकारी मिलने के बाद उच्च अधिकारियों के निर्देश पर अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है. बाइक सवार युवकों का पता लगाया जा रहा है.

Advertisement Box

रोहित गोदारा का नाम : दरअसल, सादुलगंज में सुखदेव चायल और धनपत चायल दोनों भाई अपने परिवार के साथ रहते हैं. कांग्रेस नेता धनपत राय ने बताया कि कुछ दिन पहले उनके पास व्हाट्सएप पर कॉल आया था और कॉल करने वाले ने अपने आप को रोहित गोदारा बताया और 5 करोड़ की फिरौती मांगी. नहीं देने पर धमकी दी. इस पर तत्काल पुलिस को सूचना दी गई थी और पुलिस भी इस पर काम कर रही थी. आज सुबह जब सब लोग घर में सो रहे थे तो बाहर दो व्यक्ति बाइक पर सवार होकर आए और फायरिंग की, जिसमें 6 से 7 राउंड फायरिंग के निशान दिख रहे हैं.

2 दिन पहले पुलिस ने पकड़े थे दो लोग : पुलिस ने 2 दिन पहले दो लोगों को गिरफ्तार किया था और उनसे पिस्टल भी बरामद की थी. पूछताछ में सामने आया था कि बीकानेर में फिरौती की किसी वारदात को लेकर यह लोग सक्रिय थे. ऐसे में उनकी गिरफ्तारी के बाद घटना होने के बाद पुलिस भी कई एंगल से जांच कर रही है.

Best Service Providers Near You
भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें