Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

FIR-FIR खेल रही बीजेपी… एसीबी की पूछताछ पर बोले मनीष सिसोदिया

दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से क्लासरूम घोटाला मामले में आज एसीबी पूछताछ कर रही है. इस बीच सिसोदिया ने ACB दफ्तर जाने से पहले कहा कि दिल्ली में शानदार स्कूल बने शानदार पढ़ाई हुई. दिल्ली में शिक्षा में बहुत शानदार काम हुआ. यह सारा देश जानता है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी राजनीति से प्रेरित होकर अपनी एजेंसी का दुरुपयोग करके इसमें FIR करती है और फिर आज मुझे ACB ने बुलाया है. यह बात मैं एसीबी के सामने रखूंगा, लेकिन मैं यह कहना चाहता हूं यह पूरी तरीके से राजनीति से प्रेरित मामला है.

उन्होंने कहा कि बीजेपी ने सारी एजेंसियों का दुरुपयोग करके पिछले 10 सालों में हमारे एक-एक नेता की पूरी जिंदगी खंगाल डाली, लेकिन इनको मिला कुछ नहीं. केवल और केवल फर्जी एफआईआर करते हैं, फिर फर्जी FIR में केस चलता रहता है, होना इसमें में भी यही है. कहीं कुछ निकलेगा नहीं.

Advertisement Box

मनीष सिसोदिया ने कहा कि इस केस के बारे में आप सबके संज्ञान में लाना चाहता हूं कि मनोज तिवारी जी जो भारतीय जनता पार्टी के सांसद हैं उन्होंने मेरे ऊपर यह आरोप लगाया था कि और जब मैं उनके ऊपर मानहानि का मुकदमा किया तो वह जमानत लेकर अभी बचे हुए हैं, तो इसमें तो मनोज तिवारी भी बचे हुए भाग रहे हैं. इन आरोपों में कुछ सच्चाई नहीं है. उन्होंने कहा कि बीजेपी जनता का ध्यान भटकने के लिए इस तरह के फर्जी केस करती है. FIR, FIR खेलती है. निकलेगा कभी कुछ नहीं क्योंकि पहले भी कभी कुछ नहीं निकला.

‘केजरीवाल को गाली देने और FIR करने में बिजी है बीजेपी’

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की ओर से ACB के समन पर अरविंद केजरीवाल को भी पंजाब से आना पड़ेगा वाले बयान पर उन्होंने कहा कि इसीलिए मैंने कहा कि पूरी दिल्ली में न बीजेपी के किसी कार्यकर्ता को समझ में आ रहा है कि उनकी सरकार क्या करने वाली है. दिल्ली में क्या कर रही है, उनके कार्यकर्ता भी प्राइवेट स्कूलों के हाथों लुट रहे हैं. उनके कार्यकर्ता जोकि बीजेपी के कट्टर समर्थक हैं, वह भी ट्वीट कर रहे हैं कि पावर कट से बुरा हाल है. सड़कों का बुरा हाल हो गया है. दिल्ली में एक बारिश में पूरी दिल्ली बेहाल हो गई और यह केजरीवाल को गाली देने और FIR करने में बिजी हैं. केवल फर्जी FIR करनी है.

Best Service Providers Near You
'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें