कोटा : पूरे देश में स्ट्रीट डॉग्स को लेकर बाहर चल रही है. एक तरफ डॉग लवर्स है तो दूसरी तरफ स्ट्रीट डॉग्स के खिलाफ लोग खड़े हो गए हैं. इसी कड़ी में कोटा शहर के ओम एन्क्लेव इलाके में भी डॉग्स को लेकर विवाद सामने आया है. इस विवाद ने तब तूल पकड़ा जब एक महिला ने भाजपा शहर जिला उपाध्यक्ष नेता खंडेलवाल पर मारपीट, गाली-गलौज और छेड़छाड़ जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं. यह विवाद नगर निगम की स्ट्रीट डॉग को पकड़ने वाली गाड़ी आने के बाद हुआ. इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की तरफ से मुकदमा दर्ज कर लिया है. साथ ही जांच पड़ताल शुरू कर दी है.
ओम एनक्लेव में डॉग्स पकड़ने के दौरान महिलाओं के बीच में झगड़ा हो गया था. जिसकी रिपोर्ट दोनों पक्षों ने थाने में दी है. पुलिस ने दोनों पक्ष की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है .
दूसरी तरफ इस मामले में नेता खंडेलवाल ने भी महिला के खिलाफ शिकायत दी है. जिसमें बताया कि नगर निगम की गाड़ी डॉग्स को पकड़ने आई थी. इस दौरान महिला और उसकी बेटी ने विरोध कर दिया. सोसायटी की महिलाओं ने समझाने की कोशिश की तो नहीं माने. इन लोगों ने सोसायटी के पदाधिकारी से ही विवाद कर लिया. बाद में जब मैं समझाने पहुंचा तो मुझ से भी झगड़ गए. पूरे घटनाक्रम का वीडियो वहां पर है जिसमें यह मां-बेटी ही अन्य महिलाओं के साथ गलत हरकतें कर रही है. इस संबंध में हमने भी उनके खिलाफ शिकायत दी है.




















