Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

खेत विवाद में दो पक्षों में झगड़ा, हाईवे जाम और पुलिस वाहन पर तोड़फोड़

धौलपुर: सदर थाना क्षेत्र के मिलकन गांव में खेत में हुए नुकसान को लेकर सोमवार देर शाम दो पक्षों में विवाद हो गया. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से जमकर मारपीट होने लगी. झगड़े के बाद एक पक्ष के लोग करौली-धौलपुर हाईवे (NH-11B) पर पहुंच गए और जाम लगा दिया. इससे हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई. आक्रोशित लोगों ने पुलिस वाहन में तोड़फोड़ कर दी.

थाना प्रभारी शैतान सिंह ने बताया कि दो पक्षों में खेत को लेकर विवाद हुआ था. मामूली विवाद के बाद एक पक्ष के लोग करौली-धौलपुर हाईवे (NH-11B) पर पहुंच गए और जाम लगा दिया. पुलिस ने कार्रवाई कर कुछ आरोपियों को राउंडअप किया. आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा. मामले की जांच जारी है.

Advertisement Box

इससे पहले घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. एक पक्ष ने हाईवे जाम कर रखा था. हाईवे पर कई किमी तक वाहनों की कतारें लग गईं. आक्रोशित लोगों ने पुलिस की एक गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया. स्थिति बिगड़ती देख अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया. पुलिस ने जाम खुलवाने के साथ स्थिति को काबू में किया. उपद्रवियों ने पुलिस पर पथराव भी किया. हालांकि कोई पुलिसकर्मी घायल नहीं हुआ. पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया. क्षेत्र में तनाव को देखते भारी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं.

Best Service Providers Near You
कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के वोट की चोरी आरोप पर आपकी क्या राय हैं

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें