Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मेहंदीपुर बालाजी में पिता-पुत्र पर लाठियों से हमला और फायरिंग, कच्छा-बनियान पहने थे बदमाश

दौसा: जिले के मेहंदीपुर बालाजी थाना क्षेत्र के आंतरहेड़ा में शनिवार रात फायरिंग से सनसनी फैल गई. अज्ञात बदमाशों ने पिता-पुत्र पर लाठियों से हमला किया. शोर मचाने पर अंधाधुंध फायरिंग की, जिसे सुनकर आसपास से लोग आए. इस पर बदमाश फायर करते हुए फरार हो गए. गनीमत रही कि गोली किसी को लगी नहीं, लेकिन क्षेत्र में भय और दहशत का माहौल है. लोग रात्रि गश्त व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं. बालाजी थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली.

बालाजी थाना के एएसआई शीशराम आर्य ने बताया कि बदमाशों की मारपीट में दो लोगों के चोटें आई. फायरिंग के दौरान किसी के गोली नहीं लगने से बड़ी घटना टल गई. मामला जमीनी विवाद से जुड़ा होने की आशंका है. मौके से कारतूस के खोल बरामद किए. हालांकि, पूरे मामले की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी.

Advertisement Box

घर के बाहर सो रहा था परिवार : इधर, पीड़ित दिनेश ने बताया कि शनिवार रात बिजली गुल होने के कारण परिवार समेत घर के बाहर सो रहा था. रात करीब ढाई बजे कच्छा और बनियान पहने चार बदमाश आए, जो मुंह बांधे थे. बदमाशों ने पिता और भाई के साथ जमकर मारपीट की. पिता व भाई को कई जगह चोटें आई. पीड़ित ने बताया कि मारपीट के दौरान चीख-पुकार होने पर आसपास के ग्रामीण पहुंचे. लेकिन लोग आते देख बदमाश मौके पर अंधाधुंध फायरिंग करते हुए भाग छूटे.

बाल-बाल बचे : पीड़ित दिनेश के अनुसार, बदमाशों की फायरिंग के दौरान भाई और चाची बाल-बाल बच गए. फायरिंग से मौके पर मौजूद ग्रामीणों में भय व्याप्त हो गया. ऐसे में ग्रामीणों ने पुलिस की रात्रि गश्त पर भी सवाल खड़े किए. ग्रामीणों का आरोप है कि इससे पहले भी अज्ञात बदमाशों ने परिवार के कुछ लोगों पर हमला किया, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की.

Best Service Providers Near You
आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें