Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

विधानसभा में गूंजी खेतसिंह हत्याकांड की प्रतिध्वनि, विधायक भाटी ने उठाया मुद्दा

बाड़मेर: जैसलमेर के खेतसिंह हत्याकांड की गूंज बुधवार को विधानसभा में सुनाई दी. बाड़मेर जिले के शिव से निर्दलीय विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने विधानसभा में कहा कि जैसलमेर के डांगरी गांव निवासी खेतसिंह की हत्या हुई है. इसके विरोध में बड़ी संख्या में लोग बाड़मेर अस्पताल की मोर्चरी के आगे बैठे हैं. भाटी ने सरकार से मांग की कि इस मामले में आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए. आए दिन ऐसी घटनाएं हो रही है, इसे रोकने के लिए सरकार मजबूती से कदम उठाएं.

दरसअल जैसलमेर के डांगरी निवासी पशुपालक खेतसिंह मंगलवार रात खेत में बने बाड़े में सो रहे थे कि गाड़ी में सवार होकर आए बदमाशों ने ताबड़तोड़ तरीके से हमला कर दिया. हमलावर भाग गए. बुधवार सुबह परिजनों को घटना का पता चला तो गंभीर घायल खेतसिंह को नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बाड़मेर जिला अस्पताल रैफर कर दिया. यहां इलाज के दौरान खेतसिंह की मौत हो गई. जानकारी मिलने के बाद पुलिस बाड़मेर पहुंची और शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया. घटना से पीड़ित परिवार और समाज में भारी रोष है. सूचना मिलने पर कांग्रेस नेता आजाद सिंह राठौड़ मोर्चरी पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी ली.

Advertisement Box

इधर, सांगड़ थानाधिकारी बाबूराम ने बताया कि खेतसिंह अपने खेत में अकेले रहते थे. परिजनों ने बताया कि बुधवार सुबह जब वहां गए तो खेतसिंह गंभीर घायल थे. फतेहगढ़ अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बाड़मेर रैफर किया, जहां इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.परिवार की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया. तीन लोगों पर हत्या का आरोप है. पुलिस ने दो को डिटेन कर लिया. इनसे पूछताछ जारी है. तीसरे युवक को जल्द हिरासत में ले लेंगे. एसएचओ ने बताया कि प्रथम दृष्टया सामने आया कि कुछ दिन पहले कुछ युवक शिकार करने खेत की ओर आए तो खेतसिंह ने उन्हें शिकार से रोक दिया. इस बात को लेकर युवकों का खेतसिंह से झगड़ा भी हुआ.

Best Service Providers Near You
भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें