Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

राजस्थान में भूकंप के झटके, सिरोही में धरती हिली, लोग घरों से बाहर निकले

राजस्थान के सिरोही में शनिवार रात 9:03 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। दहशत में लोग घरों से बाहर निकल आए। माउंट आबू, गिरवर, आकराभट्टा, मानपुर सहित कई जगहों पर झटके महसूस किए गए।

माउंट आबू एसडीएम डॉ अंशु प्रिया ने बताया- भूकंप के झटके के बाद आपदा राहत टीम को अलर्ट पर रखा गया है। अभी किसी प्रकार की जनहानि की खबर नहीं है।

Advertisement Box

आबूरोड में स्थित ब्रह्माकुमारीज संस्थान के अनुयायी भूपेंद्र भाई ने कहा- करीब 9 बजकर 4 मिनट हो रहे थे। अचानक पूरी बिल्डिंग हिलने लगी। हम सभी बिल्डिंग से बाहर निकले। गनीमन रही कि ये झटके कुछ सेकेंड के लिए ही थे। अभी किसी बिल्डिंग को नुकसान होने की खबर नहीं है।

प्रतापगढ़ में 7 अगस्त को सुबह 10.07 बजे भूकंप के झटके महसूस किए। दहशत में आए लोग घरों, दफ्तरों और दुकानों से बाहर निकल गए। झटकों के बाद कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। भूकंप के झटके CCTV कैमरों में कैद हो गए। मौसम केंद्र के मुताबिक भूकंप की ​तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.9 रही। केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर अंदर था

Best Service Providers Near You
भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें