Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सरदारशहर में महिला की हत्या का खुलासा: देवर ने की थी भाभी की हत्या

पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी देवर गिरफ्तार;लूट का रूप देने की कोशिश नाकाम

जयपुर 10 सितंबर। चुरू जिले के थाना सरदारशहर पुलिस ने एक महिला की हत्या का मामला सुलझा लिया है। इस सनसनीखेज वारदात में महिला के देवर ने ही उसकी हत्या की थी और मामले को लूट का रूप देने की कोशिश की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Advertisement Box

चूरू के पुलिस अधीक्षक जय यादव ने बताया कि 07 सितम्बर को अल-सुबह थाना सरदारशहर पर सूचना मिली कि गौशाला बास में एक महिला की चाकू से वार कर हत्या कर दी गई है। मौके पर पहुंचकर मृतका के घर-परिवार से पूछताछ की गई। प्रारम्भिक जानकारी के अनुसार घर में कुल 5 सदस्य थे। सुबह मृतका के सास-ससुर मंदिर गए हुए थे जबकि मृतका के दोनों देवर घर पर उपस्थित थे। मृतका के देवरों ने मौके पर बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने घर में लूट की कोशिश की और वही महिला की हत्या कर गया।

पुलिस लाइन और कलेक्ट्रेट में घुसे आतंकी, पुलिस-सेना की संयुक्त कार्रवाई जारी

वहीं मृतका के चाचा रामनिवास निवासी बीकानेर ने बताया कि उसकी भतीजी पूनम की शादी 26 अप्रेल 2021 को कपिल पाण्डिया निवासी गौशाला बास के साथ हुई थी। शादी के बाद पूनम को उसके पति कपिल व देवर हितेश द्वारा दहेज/उत्पीड़न तथा प्रताड़ना का सामना करना पड़ रहा था। घटना के दिन सुबह 04:43 बजे फोन आया कि पूनम छत से गिर गई है, लगभग 20 मिनट बाद सूचना मिली कि पूनम की किसी ने चाकू से गला काटकर हत्या कर दी है।

इस गंभीर अपराध को सुलझाने के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र दादरवाल और वृताधिकारी सत्यनारायण गोदारा के निर्देशन में एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस ने तकनीकी सूत्रों और मुखबिरों से मिली जानकारी के आधार पर मृतका के देवर हितेश पारीक (21) को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

पुलिस की जांच में यह सामने आया है कि हितेश ने मृतका पूनम के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की थी। जब पूनम ने इसका विरोध किया, तो उसने चाकू से वार कर उसकी हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और अन्य नामजद आरोपियों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है।

इस हत्याकांड का खुलासा करने वाली टीम में सीओ सत्यनारायण गोदारा, थानाधिकारी मदनलाल बिश्नोई और हेड कांस्टेबल योगेश कुमार शर्मा, संजय बसेरा, मंगल सिंह और कांस्टेबल नंदलाल शामिल थे।

Best Service Providers Near You
Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र
आज फोकस में

Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर
आज फोकस में

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है
आज फोकस में

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव
आज फोकस में

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी
आज फोकस में

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें