Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

ईद मिलादुन्नबी पर ड्राई डे की मांग, मुस्लिम नेताओं और संगठनों ने सरकार को सौंपा ज्ञापन

अजमेर: पैगम्बर इस्लाम हज़रत मोहम्मद मुस्तफ़ा सल्लल्लाहो अलैहि वसल्लम के जश्न विलादत ( जन्मोत्सव ) के पवित्र अवसर पर राजस्थान में भी मुस्लिम नेताओ और संगठनों ने 5 सितंबर को प्रदेशभर में भजनलाल सरकार से ड्राई डे रखने की मांग की है. अजमेर शरीफ दरगाह ख़ुद्दामें ख्वाजा की अंजुमन शेख ज़ादगान, ख़ानक़ाह ए मशरिब ए चिश्त और मुस्लिम जन प्रतिनिधि मकराना विधायक ज़ाकिर हुसैन गोसावत, जयपुर किशनपोल विधायक अमीन कागज़ी जैसे कई नेताओ ने ईद मिलादुन्नबी के दिन ड्राई डे रखने की ग़ुज़ारिश की है.

इस सिलसिले में अजमेर और मकराना में जिला कलेक्टर को सीएम भजनलाल के नाम मेमोरेंडम भी सौंपा गया है. विधायक जाकिर हुसैन ने बताया कि पैगम्बर इस्लाम हज़रत मोहम्मद मुस्तफ़ा सल्लल्लाहो अलैहि वसल्लम विश्व के लिए रहमत (दयालु ) बन कर दुनिया मे आए हैं. नबी पाक ने ब्याज़खोरी और महिलाओ पर जुल्म सितम के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाई और इस बुराई के साथ साथ सबसे बड़ी बुराई शराब नशाख़ोरी को हराम करार दिया. इंसान को इंसान से मोहब्बत का संदेश दिया. यही वजह है कि उनके यौमे पैदाइश ( जन्मोत्सव ) ईद मिलादुन्नबी के दिन ड्राई डे रखा जाना चाहिए. इस बुराई से इंसान कई गुनाहों से बचता है. मुस्लिम जनप्रतिनिधियों अमीन कागज़ी और ज़ाकिर हुसैन अपने डेलिगेशन के साथ राजस्थान के सीएम भजनलाल से भी मुलाक़ात करेंगे.

Advertisement Box

इसी तरह अजमेर दरगाह से ख़ानक़ाह ए मशरिब ए चिश्त ने भी सीएम भजनलाल से गुजारिश की है कि जिस तरह 28 अगस्त को पर्युषण पर्व और 6 सितंबर अनंत चतुर्दशी के दिन हिन्दू धर्म के अनुयायियों की आस्था का ध्यान रखते हुए प्रदेश में नॉनवेज मटन, चिकन और अंडों की दुकानें बंद का ऐलान किया गया है उसी तरह 5 सितंबर को भी इस्लाम के पैग़म्बर जो सारे जहां के लिए दयालु बन कर दुनिया मे आए हैं उनके जन्मदिन के मौके पर नशाबंदी की जाए और समस्त शराबखाने बंद कर ड्राई डे का भी ऐलान किया जाए. इस तरह के पुण्य के काम से प्रदेश भर ही नही बल्कि पूरे देश में एक अच्छा संदेश जाएगा, जिसके लिए भजनलाल सरकार का मुस्लिम समाज शुक्रगुजार रहेगा.

Best Service Providers Near You
'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें