Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बरसात में बेहाल डेयरी कॉम्प्लेक्स: गंदगी में निकल रहा दूध, पशुपालकों ने मांगी आत्मदाह की अनुमति

यमुनानगर: बरसात में और बरसात के बाद यदि किसी को नर्क देखना हो तो नगर निगम द्वारा बनाए दडवा डेयरी काम्पलैक्स को देख ले। इन दिनों यह डेयरी काम्पलैक्स किसी नर्क से कम नहीं है। न पशुओं के लिए न पशुपालकों के लिए यहां कोई बैठने का, चलने फिरने का कोई स्थान बचा है और न ही यहां बाहर से आने वाले के लिए कोई सुरक्षित रास्ता है। बार-बार नगर निगम के साथ-साथ सरकार को इस ओर ध्यान देने की गुहार लगाने के बाद भी इस और किसी का ध्यान नहीं गया और हालात बद से बदतर हो गए। अब तो पशुपालक यहां से पलायन करने का मन बना रहे हैं, क्योंकि न यहां कोई सुविधा है और न ही किसी प्रकार की सुविधा की कोई भविष्य में उम्मीद। ऐसे में पशुपालक चाहते हैं कि या तो यहां की स्थिति में सुधार लाया जाए या फिर इन आत्मदाह की अनुमति दी जाए।

डेयरी काम्पलैक्स में डेयरी शिफ्ट करने वाले पशुपालक कुलदीप मेहता, भल्ला, सोनू, जग्गा, सतपाल मेहता, जितेंद्र लांबा, संजय पाहवा तथा अन्य ने बताया कि करीब एक दशक पहले उन्होंने शहर से अपने डेरियां यहां शिफ्ट की थी। नगर निगम ने उन्हें आश्वासन दिया था कि उन्हें हर प्रकार की सुविधा व जरूरत का समान यहां उपलब्ध करवाया जाएगा, लेकिन यहां आने के बाद उन्हें पूछा नहीं गया।

Advertisement Box

पशुपालकों का कहना था कि अब तो इनके पशु दलदल में बैठने को मजबूर हैं। न पानी की निकासी का कोई इंतजाम है न गोबर मूत्र की। गोबर की दलदल में ही पशु बैठे हैं और वहीं बैठकर पशुपालकों को भी उनका दूध निकालना पड़ रहा है। कई पशुपालक चर्म रोग के शिकार हो चुके हैं। पशुओं को देखने के लिए कोई डॉक्टर तक नहीं आता क्योंकि यहां तक पहुंचाने का कोई रास्ता ही नहीं बचा है। पशुओं के लिए यदि चारे की जरूरत पड़ती है तो कोई चारे वाला यहां नहीं पहुंचता।

ऐसे में कोई भी व्यक्ति सहज ही उनकी हालत का अंदाजा लगा सकता है। बार-बार निगम के अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को इस बारे लिखा व मौखिक रूप से कहा जा रहा है। हर बार केवल आश्वासन ही मिल रहा है। पशुपालकों का कहना है कि जिस दिन वह बगावत पर आए तो नगर निगम को भी भारी पड़ेंगे और शासन प्रशासन को भी। बरसात के बाद भी निकासी का कोई इंतजाम नहीं है चारों ओर कीचड़ तथा दलदल है। पशुपालकों की मांग है कि कम से कम एक बार आकर उनके परिसर को देखा तो जाए की इनके पशु व यह खुद किस हालत में रह रहे हैं।

जल्द ही सकारात्मक कार्रवाई होगी: मेयर 

इस संबंध में नगर निगम की मेयर सुमन बहमनी का कहना कि जल्द ही इस दिशा में सकारात्मक कार्रवाई होगी। इस संबंध में उन्होंने अधिकारियों की बैठक भी ली है और उन्हें दिशा-निर्देश जारी कर कहा कि डायरी परिसर के हालत सुधारे जाए। सुमन ने बताया कि जल्द ही इस दिशा में कार्य होगा सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे।

Best Service Providers Near You
Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र
आज फोकस में

Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर
आज फोकस में

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है
आज फोकस में

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव
आज फोकस में

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी
आज फोकस में

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें