Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सवाई माधोपुर जिला क्रिकेट संघ चुनाव पर विवाद, पदाधिकारियों ने फर्जी साइन कराए जाने के लगाए आरोप

जयपुर: वर्ष 2018 में हुए सवाई माधोपुर जिला क्रिकेट संघ पर मौजूदा जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों ने सवाल उठाए हैं. सवाई माधोपुर जिला क्रिकेट संघ के जॉइंट सेक्रेटरी जितेंद्र उपाध्याय का आरोप है कि वर्ष 2018 में हुए सवाई माधोपुर जिला क्रिकेट संघ के चुनाव में फर्जी साइन और दस्तावेजों का इस्तेमाल किया गया.

जितेंद्र उपाध्याय ने गुरुवार को राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि सवाई माधोपुर जिला क्रिकेट संघ का पहला चुनाव वर्ष 2008 में हुआ था. इसके बाद वर्ष 2012 में और वर्ष 2016 में चुनाव हुए. लेकिन सुमित गर्ग ने वर्ष 2018 में ही चुनाव करवा दिए. जबकि दो साल बाद चुनाव का कोई प्रावधान नहीं था. उन्होंने दावा किया कि साल 2018 में जो चुनाव हुए, उसमें स्पोर्ट्स काउंसिल की ओर से भवानी सिंह नाम के व्यक्ति को पर्यवेक्षक बनाया गया. जॉइंट सेक्रेटरी का कहना है कि आरटीआई से पता चला कि स्पोर्ट्स काउंसिल में मनोनीत सदस्य भवानी सिंह के फर्जी हस्ताक्षर करके चुनाव करवाया गया. ऐसे में 2018 का चुनाव अवैध था.

Advertisement Box

फर्जी हस्ताक्षर: प्रेस वार्ता के दौरान भवानी सिंह भी मौजूद रहे. भवानी सिंह ने कहा कि उनके नाम का दुरुपयोग किया गया और फर्जी हस्ताक्षर करवाकर चुनाव करवाए गए. इसे लेकर उन्होंने एक शपथ पत्र भी दिया है. भवानी सिंह ने यह भी कहा कि इसे लेकर कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी. उन्होंने कहा कि मेरा नाम और हस्ताक्षर चुनाव में उपयोग लिए गए. यह पूरी तरह से गैर-कानूनी है.

एफआईआर दर्ज करने की मांग: जॉइंट सेक्रेटरी जितेंद्र उपाध्याय का कहना है कि पूरे मामले की जानकारी स्पोर्ट्स काउंसिल को दे दी गई है. उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि इस चुनाव की जांच की जाए. इस दौरान राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन से जितना भी पैसा उपयोग में लाया गया है, उसकी रिकवरी की जाए और दोषियों पर कार्रवाई हो. उन्होंने कहा कि जो भी दोषी है, उन पर मामला दर्ज किया जाए.

Best Service Providers Near You
Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र
आज फोकस में

Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर
आज फोकस में

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है
आज फोकस में

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव
आज फोकस में

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी
आज फोकस में

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें