Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

उदयपुर में लगातार बारिश, उफने नदी-नाले, MLA ने धक्का देकर पानी से निकलवाई कॉलेज बस

उदयपुर: जिले में शनिवार अलसुबह से लगातार बारिश का दौर जारी है. शहर से लेकर ग्रामीण अंचल में भी बारिश ने जनजीवन प्रभावित कर दिया. कैचमेंट एरिया में भारी बरसात के चलते जलाशयों में पानी की आवक तेज हो गई. नदी-नाले उफान पर हैं. मौसम विभाग ने जिले के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. इस बीच, जिला कलेक्टर नमित मेहता ने भारी बारिश की चेतावनी देखते जिले की सभी आंगनबाड़ी केंद्रों और राजकीय व निजी विद्यालयों में शनिवार को अवकाश घोषित किया है. एकलिंगपुरा ब्रिज के नीचे फंसी कॉलेज बस को ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा को धक्का देकर निकलवाया.

लगातार बारिश के कारण ओगणा-झाड़ोल क्षेत्र सहित कई मार्ग बाधित हो गए. कई जगह रपटों पर पानी बह रहा है. इससे आवागमन प्रभावित हुआ. झाड़ोल क्षेत्र में बारिश का दबाव इतना रहा कि कई सड़कों पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया. इसी बीच, ओगणा के देवड़ावास रपट पर पानी का बहाव बेहद तेज हो गया. बारिश से शहर में परेशानी बढ़ी है. एक स्कूल की बाउंड्री वॉल गिरने की खबर है. हालांकि, जनहानि नहीं हुई. प्रशासन ने एहतियातन बड़े कदम उठाए.

Advertisement Box

उदयसागर के गेट खोले: सिंचाई विभाग ने उदयसागर झील के दोनों गेट 5-5 फीट खोल दिए. शनिवार सुबह जलस्तर बढ़ने पर विभाग ने पहले दोनों गेट एक एक फीट से बढ़ा 3 फीट तक खोले. इसके बावजूद कैचमेंट एरिया में भारी बारिश से झील का जलस्तर नियंत्रित नहीं हुआ तो दोनों गेट को पांच पांच फीट तक खोल दिया. बड़ी मात्रा में पानी की निकासी हो रही है. इससे बेड़च नदी का बहाव तेज हो गया. नदी किनारे गांवों और खेतों में पानी फैल रहा है. ग्रामीणों और किसानों से सतर्क रहने की अपील की गई. कच्चे रास्तों पर आवागमन बाधित हो गया. उदयपुर शहर में निचले इलाकों में जलभराव ने लोगों की दिक्कतें बढ़ा दी. फतहसागर और पिछोला झील का जलस्तर बढ़ने लगा है.उधर, जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की कि अनावश्यक बाहर ना निकलें. नदी-नालों के समीप जाने से बचें. आपदा प्रबंधन और नागरिक सुरक्षा विभाग अलर्ट है, ताकि आपात स्थिति में तुरंत रेस्क्यू किया जा सके.

एक दर्जन लोग फंसे: ओगणा इलाके में नदी में एक दर्जन से अधिक लोग फंस गए. मजदूरी के लिए ये नदी किनारे डेरा डालकर रह रहे थे. अचानक वाकल नदी में बहाव में फंस गए. ओगणा पुलिस उन्हें निकालने में जुटी थी.

हाईवे पर लैंडस्लाइड: मानसी वाकल बांध के कैचमेंट में चार घंटे में 4 इंच बरसात हुई. मानसी, वाकल और आकोदड़ा बांध के गेट खोले गए. आवक तेज होने से करीब 1 फीट गेट खोलने पड़े. गोराणा, झाडोल, बदराणा सहित एक दर्जन पुलिया से पानी गुजरेगा. झाडोल से कोटड़ा और बदराणा का संपर्क कटा. झाड़ोल की मानसी और वाकल नदियों में भारी उफान है. NH-58 E पर कई जगह लैंडस्लाइड हो गई.

24 घंटे से बारिश: गोगुंदा इलाके में बीते 24 घंटे से लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया. गोगुंदा से जुड़े 100 से अधिक गांवों का संपर्क पूरी तरह कट गया. ओगणा, सेनवाड़ा, रावलिया और झाड़ोल मार्ग पर आवागमन ठप हो गया. गोगुंदा एसडीएम शुभम भैसारे ने लोगों से घरों में रहने की अपील की.

जल संसाधन विभाग की एडवाइजरी व चेतावनी…

  • बेड़च नदी और बहाव क्षेत्र में कोई गतिविधि ना करें
  • रपटों और बहते पानी को पार करने की कोशिश ना करें
  • नदी के पास मवेशियों और बच्चों को बिल्कुल न जाने दें
  • बारिश का दौर जारी रहने पर बहाव और तेज हो सकता है
  • लोग लापरवाही न बरतें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें

प्रभारी ने ली जानकारी: खान एवं पेट्रोलियम विभाग के प्रमुख शासन सचिव एवं जिले के प्रभारी सचिव टी रविकांत उदयपुर पहुंचे. उन्होंने जिला कलेक्ट्रेट में समीक्षा बैठक ली. इसमें बारिश से उपजे हालात की जानकारी ली. वर्षाजनित हादसे, परिसंपत्तियों को नुकसान आदि के बारे में जानकारी ली. झीलों में पानी की आवक और निकासी बंदोबस्त के बारे में पूछा. जिला कलेक्टर नमित मेहता ने जिले में अब तक हुई बारिश, जर्जर स्कूल, अस्पताल भवनों का उपयोग बंद कराकर वैकल्पिक व्यवस्था, झाड़ोल, खेरवाड़ा और फलासिया क्षेत्र में बारिश से हुए नुकसान आदि के बारे अवगत कराया.

उदयपुर में फंसी बस, विधायक ने लगाया धक्का: तेज बारिश के बीच उदयपुर के एकलिंगपुरा में ब्रिज के नीचे से गुजरती बस भरे पानी में बंद हो गई और फंस गई. इस बीच वहां से उदयपुर ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा गुजरे. विधायक मीणा और ग्रामीणों ने वहां बस को धक्का देकर पानी से निकाला और बस में सवार बच्चों को बाहर निकाला. छात्राओं ने बताया कि जब बस फंसी तो वहां कोई नहीं था तो हम घबरा गए. राहगीर परमीर सिंह दूलावत ने बताया कि इंदिरा एजुकेशन की बस करीब 30 स्टूडेंट को कॉलेज ले जा रही थी. हिरणमगरी से एकलिंगपुरा रोड पर एकलिंगपुरा ब्रिज के नीचे बस फंस गई. सुबह करीब साढे आठ बजे बस ब्रिज में पानी ज्यादा होने से बंद हो गई और बाहर पानी ही पानी था. करीब दस बजे बस को धक्का देकर निकाला गया.

Best Service Providers Near You
भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें