Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

जयपुर में कल से शुरू होगा कांग्रेस का ‘तितली’ शिविर, 300 बच्चे होंगे शामिल

जयपुर : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तर्ज पर अब कांग्रेस ने भी 7 से 18 साल के बच्चों को वैचारिक तौर पर मजबूत करने के लिए इस दिशा में कदम उठाया है. इसके लिए कांग्रेस अपने संगठन जवाहर बल मंच के बैनर तले जयपुर में कल से तीन दिवसीय राष्ट्रीय शिविर आयोजित कर रही है, जिसमें कांग्रेस के कई केंद्रीय नेता बच्चों को अलग-अलग क्षेत्र में कांग्रेस की रीति नीति, कल्चर का पाठ पढ़ाएंगे.

जवाहर बल मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीवी हरि ने गुरुवार को पीसीसी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि राष्ट्रीय शिविर को ‘तितली’ नाम दिया गया है. उन्होंने बताया कि 12 से 14 सितंबर तक जगतपुरा स्थित सुरेश ज्ञान विहार विश्वविद्यालय में आयोजित होने वाले इस शिविर में देशभर से 7 से 18 साल के 300 बच्चे हिस्सा लेंगे. शिविर में कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री केसी वेणुगोपाल, राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा अलग-अलग सत्रों में शामिल होंगे. इसके अलावा युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भान, एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी, महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा को भी इस शिविर में आमंत्रित किया गया.

Advertisement Box

जीवी हरि ने बताया कि यह संगठन राहुल गांधी के बेहद करीब है और राहुल गांधी के निर्देश पर ही इसका जयपुर में राष्ट्रीय शिविर का आयोजन पहली बार किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के सम्मान में ही इस संगठन का नाम जवाहर बल मंच रखा गया है. जवाहर बल मंच बच्चों के बीच आपसे जुड़ाव को बढ़ावा देता है और उन्हें रोचक और मनोरंजक तरीके से सीखने में सक्षम बनाता है.

कांग्रेस नेता सुनील शर्मा ने कहा कि आज देश में सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ा जा रहा है. भय और नफरत का माहौल पैदा किया जा रहा है. ऐसे में हम इस शिविर में बच्चों को महात्मा गांधी और पंडित जवाहरलाल नेहरू के विचारों से अवगत करवाएंगे कि किस तरह से उन्होंने देश की आजादी में अपना योगदान दिया था. आजादी के बाद भारत के नव निर्माण

Best Service Providers Near You
Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र
आज फोकस में

Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर
आज फोकस में

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है
आज फोकस में

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव
आज फोकस में

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी
आज फोकस में

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें