Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कांग्रेस सेवादल प्रदेशाध्यक्ष बोले-भाजपा की ध्रुवीकरण पॉलिसी को जवाब देगा कांग्रेस सेवादल

जयपुर: भाजपा के कथित ध्रुवीकरण वाली पॉलिसी का जवाब देने की तैयारी कांग्रेस सेवादल ने शुरू कर दी है. कांग्रेस सेवादल ने प्रदेश में 3 साल बाद होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अभी से ही अपना एक विशेष कार्डर तैयार करना शुरू कर दिया है. राजस्थान कांग्रेस सेवादल के प्रदेशाध्यक्ष हेम सिंह शेखावत ने कहा कि राजस्थान के 50 जिलों में हमारे प्रशिक्षण शिविर चल रहे हैं. जहां सेवादल कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीति-नीति, कल्चर का तो पाठ पढ़ाया ही जा रहा है. साथ ही भाजपा की ध्रुवीकरण वाली पॉलिसी का जनता के बीच जवाब देने का पाठ पढ़ाया जा रहा है. इसके लिए अलग से एक विशेष काडर पार्टी में तैयार किया जा रहा है.

हेम सिंह शेखावत ने कहा कि बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव में भी राजस्थान से बड़ी संख्या में कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ता वहां पहुंचेंगे और पार्टी के लिए काम करेंगे. उन्होंने कहा कि फिलहाल सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी भाई देसाई ने राजस्थान से 10 प्रशिक्षित कार्यकर्ताओं को बिहार बुलाया हुआ है. जैसे ही चुनाव की घोषणा होगी, तो यहां से बड़ी संख्या में कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ता वहां पर जाकर काम करेंगे. इससे पहले मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस सेवादल के संस्थापक एनएस हार्डिकर की 50वीं पुण्यतिथि पर कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की.

Advertisement Box

हेम सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया और ग्राउंड पर काम करने की ट्रेनिंग के तहत भाजपा के दुष्प्रचार और ध्रुवीकरण वाली पॉलिसी को बेनकाब करना भी शामिल है. ये कार्यकर्ता जनता के बीच जाएंगे और लोगों को सच्चाई से अवगत करवाएंगे. साथ ही लोगों को शॉर्ट फिल्म और वीडियो संदेश के जरिए भी भाजपा की ध्रुवीकरण पॉलिसी की पोल खोलेंगे. साथ ही कांग्रेस का विशेष का काडर यह भी बताएगा कि भाजपा की सरकार ने अपने चुनाव घोषणा पत्र मैं क्या-क्या वादे किए थे और कितने वादे अब तक पूरे किए हैं.

वोट चोर के आरोपों पर तिरंगा यात्रा: हेम सिंह शेखावत ने कहा कि संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग और लोकतंत्र को कमजोर करने विरोध में कांग्रेस प्रशिक्षण शिविर पूरे प्रदेश में चल रहे हैं. हमने वोट चोर गद्दी गाड़ी छोड़ के समर्थन में भी तिरंगा यात्रा निकाली है. अब तक राजसमंद, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, उदयपुर देहात और सलूंबर में लोकतंत्र बचाओ तिरंगा यात्रा निकाली गई है. इसी तरीके से और जिले में भी हम यात्रा निकाल रहे हैं. उन्होंने कहा कि जिस तरह से राहुल गांधी ने वोट चोरी का मुद्दा पूरे देश में उठाया है. उसके बाद जनता में भी भाजपा को लेकर नाराजगी है.

Best Service Providers Near You
Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र
आज फोकस में

Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर
आज फोकस में

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है
आज फोकस में

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव
आज फोकस में

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी
आज फोकस में

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें