Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कांग्रेस ने उठाए कानून व्यवस्था पर सवाल, जूली-खाचरियावास बोले- ‘भाजपा का झंडा कानून से भी ऊपर, गुंडागर्दी फैला रहे भाजपाई’

जयपुर : विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा का झंडा लगी कार ने एक निर्दोष व्यक्ति को कुचलकर मार दिया और मौके से फरार हो गए. इससे पहले कार सवार लोगों ने एक अन्य गाड़ी में भी जमकर तोड़फोड़ की थी जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र डिप्टी सीएम दिया कुमारी का इलाका है, ऐसे में अब कांग्रेस इस मामले को लेकर सरकार पर हमलावर हो गई है.

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरिया वास ने इस मामले में आरोप लगाया कि भाजपा का झंडा लगी गाड़ी में घूम रहे लोग गुंडागर्दी फैला रहे हैं और पुलिस मूकदर्शक बनकर तमाशा देख रही है. इस मामले में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि भाजपा का झंडा अब कानून से ऊपर होने का प्रतीक बन गया है. जयपुर के विद्याधर नगर की घटना साबित करती है कि सत्ता के संरक्षण में पल रहे और सत्ता के नशे में चूर कार्यकर्ता अगर सड़क पर निर्दोष लोगों को डंडे से पीटे और कुचलकर भाग निकले, तो यह लोकतंत्र नहीं, जंगलराज है, ये सत्ता नहीं अराजकता है. अगर सरकार चुप है, तो इसका सीधा अर्थ है कि उसने अपने कार्यकर्ताओं को आम जनता को मारने का लाइसेंस दे रखा है, यह कानून और लोकतंत्र, दोनों की खुली हत्या है. मुख्यमंत्री जी जवाब दीजिए , आखिर कब तक सहेगा राजस्थान.

Advertisement Box

पूरे राजस्थान में कानून व्यवस्था चौपट : वहीं पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने बयान जारी कर कहा कि राजधानी जयपुर में भारतीय जनता पार्टी का झंडा लगी हुई स्कॉर्पियो गाड़ी में बैठे भाजपा के नेता खुलेआम गाड़ी से कुचलकर एक व्यक्ति को मार कर भाग जाते हैं. पहले गाड़ी में बैठे हुए भाजपा नेता खुलेआम गुंडागर्दी करते हुए एक अन्य गाड़ी के कांच तोड़ देते हैं और उसके बाद एक व्यक्ति को कुचल कर भाग जाते हैं मौके पर ही उस व्यक्ति की मौत हो जाती है. राजधानी जयपुर सहित पूरे राजस्थान में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो चुकी है. भाजपा का झंडा लगी हुई गाड़ियां घूम रही है जो खुलेआम डकैती, फिरौती,अपहरण जैसी घटनाओं को अंजाम दे रही है. आम आदमी की सुनने वाला कोई नहीं है.

खाचरियावास ने कहा कि जयपुर में रोज चेन तोड़ी जा रही है कई महिलाओं की मृत्यु हो चुकी है लोग और महिलाएं बाहर निकलने से डरने लगें है. मुख्यमंत्री खुद कानून व्यवस्था के लिए जिम्मेदार है, गृहमंत्री होने के नाते उनको जवाब देना चाहिए. भाजपा का झंडा लगाकर गाड़ी लेकर घूमने वाले लोगों को क्या लोगों की जान लेने का कानूनी अधिकार मिल गया है, सरकार को जवाब देना पड़ेगा. बताना चाहिए कौन लोग भाजपा का झंडा लगाकर सरकार की ताकत का इस्तेमाल करके लोगों को कुचल रहे हैं. खाचरियावास ने कहा कि सरकार हर मामले को दबा देती है न तो लोगों को न्याय मिलता है न ही सहायता मिलती है, जनता की सुनने वाला कोई नहीं है.सरकार आगे चलकर जवाब दे, घटना की जिम्मेदारी ले, अन्यथा सरकार को कांग्रेस पार्टी सड़कों पर उतरकर जवाब देने के लिए मजबूर करेगी.

Best Service Providers Near You
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें