Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कांग्रेस का जयपुर में प्रदर्शन: वोट चोरी के खिलाफ प्रदेश मुख्यालय से शहीद स्मारक तक पैदल मार्च

जयपुर: कथित वोट चोरी को लेकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप के बाद अब विपक्षी दल कांग्रेस संसद से सड़क तक आक्रोश जता रही है. दिल्ली में सोमवार को राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कई विपक्षी नेताओं की गिरफ्तारी के बाद अब कांग्रेस देशभर में सड़कों पर उतर आई. जयपुर में बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं का आक्रोश दिखा. पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता पीसीसी मुख्यालय से पैदल मार्च करते शहीद स्मारक पहुंचे और आक्रोश जताया.

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि बुधवार को प्रदेश स्तर पर पैदल मार्च निकाला. जयपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा.’वोट चोरों गद्दी छोड़ो’ जैसे नारे लगाए. बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता भी मार्च में शामिल थी. नेताओं ने कहा कि आज से आंदोलन की शुरुआत हुई है. अब जिला, ब्लॉक, स्थानीय स्तर पर भी प्रदर्शन किया जाएगा. कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राहुल गांधी ने आरोप नहीं लगाए बल्कि प्रमाण दिए हैं. इससे साबित हो गया कि राजस्थान में भी लोकसभा चुनाव में वोट चोरी कर चुनाव जीते गए हैं. उन्होंने जयपुर ग्रामीण, कोटा, बीकानेर और अलवर जैसी लोकसभा सीटों की भी अपने ही स्तर पर जांच करने की बात कही.

Advertisement Box

कल जिलों में कैंडल मार्च: डोटासरा ने कहा कि गुरुवार रात 8 बजे सभी जिला मुख्यालय पर कांग्रेस कार्यकर्ता कैंडल मार्च करेंगे और विरोध दर्ज कराएंगे. उन्होंने कहा कि अब यह आंदोलन रुकने वाला नहीं है. जिला और ब्लॉक लेवल पर भी आंदोलन करेंगे. कैंडल मार्च के बाद सभी जिलों में जन जागरण अभियान और हस्ताक्षर अभियान चलाए जाएंगे.

बिहार में 60 लाख वोट खत्म : पैदल मार्च के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि बिहार में 60 लाख वोट खत्म कर दिए गए. कितने वोट नए जोड़े, यह बताने को कोई तैयार नहीं है. 60 लाख वोट काटे हैं तो नए वोट भी जोड़े होंगे, लेकिन कोई कुछ नहीं बोल रहा. कल योगेंद्र यादव सुप्रीम कोर्ट में पेश हुए. उन्होंने कोर्ट में जिंदा पति-पत्नी को खड़ा कर दिया जबकि उन्हें मृतक बता रहे थे. यह गंभीर स्थिति है, जैसा रूस और चीन में होता है, वही स्थिति अब देश में की जा रही है. वहां भी इलेक्शन कमीशन होता है लेकिन एकतरफा चुनाव होता है. यह मुल्क किस दिशा में जा रहा है, यह हर नागरिक और युवा को सोचने वाली बात है. गहलोत ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने जो आह्वान किया, उसमें हम सब साथ लगेंगे और इस मुहिम को आगे बढ़ाएंगे.

चुनाव आयोग देश की आत्मा : पूर्व डिप्टी सीएम पायलट ने कहा कि हमने तीन प्रमुख मुद्दे उठाए हैं. चुनाव आयोग बदलने की प्रक्रिया को क्यों चेंज किया गया. अब केवल प्रधानमंत्री और गृहमंत्री ही उनका चुनाव करेंगे. चीफ जस्टिस को प्रक्रिया से हटा दिया. हम वोटर लिस्ट मांग रहे हैं, लेकिन ये लोग मतदाता सूची नहीं दे रहे हैं. चुनाव आयोग प्रमाण नष्ट करना चाह रहा है. राहुल गांधी ने चोरी पकड़ी तो आयोग कुछ नहीं बोल रहा है बल्कि आयोग के लिए भाजपा बैटिंग कर रही है. भाजपा को क्या अधिकार है.चुनाव आयोग देश की आत्मा है और उसको सुरक्षित रखना हमारी संवैधानिक जिम्मेदारी है. चुनाव आयोग पर सवाल उठाते हैं तो उसे जवाब देने की बजाय नोटिस देने की बात करता है. लोकसभा में 200 सांसदों को डिटेन कर रहे हैं, उनको अरेस्ट कर रहे हैं. राहुल ने केवल आरोप नहीं लगाए बल्कि सबूत के साथ गड़बड़ी दिखाई है. चुनाव आयोग चुप्पी साधे बैठा है. इसका मतलब है कि दाल में कुछ काला है.

मुद्दा एक पार्टी का नहीं: पायलट ने कहा कि यह मुद्दा किसी एक पार्टी का नहीं है. देश के लोकतंत्र को सुरक्षित रखने का मुद्दा है. हारजीत होती रहती है, लेकिन हजारों लोगों के वोट आप हटा रहे हैं. निर्वाचन आयोग स्वतंत्र संस्था है, वो संदेह के घेरे में है. नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि मरे हुए लोगों को जिंदा बता रहे हो, मैं भाजपा के लोगों को मान जाऊंगा कि जो राहुल गांधी ने सबूत रखे हैं, उसका जवाब तथ्यों के साथ दें. यह वोट चोरी के साथ सरकार चला रहे हैं.

Best Service Providers Near You
कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के वोट की चोरी आरोप पर आपकी क्या राय हैं

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें