Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस का अभियान, आमजन के जुड़ने के लिए मिस्ड कॉल और वेबसाइट लिंक जारी

जयपुर: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के चुनाव आयोग की कार्यशैली पर सवाल खड़े करने और वोट चोरी जैसे आरोपों के बाद अब कांग्रेस इस मामले में खुलकर सामने आ गई. कांग्रेस ने अब इस मामले में आमजन से इस मुहिम में जुड़ने की अपील की और चुनाव आयोग से सवाल पूछने की मांग की. पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से जारी वेबसाइट और मिस्ड कॉल को लेकर लोगों से जुड़ने की अपील की व समर्थन मांगा.

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने रविवार को एक्स पर लिखा कि वोट चोरी एक व्यक्ति, एक वोट की बुनियादी लोकतांत्रिक सिद्धांत पर सीधा हमला है. स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के लिए साफ सुथरी मतदाता सूची अनिवार्य है. चुनाव आयोग से हमारी मांग साफ है. पारदर्शिता दिखाएं और डिजिटल मतदाता सूची सार्वजनिक करें, ताकि जनता और राजनीति दल खुद ऑडिट कर सकें.आप भी हमारे साथ जुड़कर इस मांग का समर्थन करें. votechori.in/ecdemand पर जाएं या 965000 3420 पर मिस्ड कॉल दें. यह लड़ाई लोकतंत्र की रक्षा की है.

Advertisement Box

राहुल गांधी का वीडियो संदेश जारी: इस अभियान में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी अपने वीडियो संदेश के लोगों से जुड़ने की अपील कर रहे हैं. मिस्ड कॉल और वेबसाइट के लिंक पर जाकर डिटेल सबमिट करने की अपील कर रहे हैं. कह रहे हैं कि यह साफ तौर पर वोट चोरी हो रही है, इसलिए इस अभियान का समर्थन कीजिए.

पर्सनल डिटेल करनी है सबमिट: दरअसल वोट चोरी को लेकर कांग्रेस की ओर से जारी वेबसाइट लिंक पर जाकर पर्सनल डिटेल सबमिट करनी है. इस तरह एक आम आदमी भी कांग्रेस के इस अभियान से जुड़ जाएगा. बताया जा रहा है कि अब तक लाखों लोग इस अभियान से जुड़ चुके हैं.कांग्रेस इस अभियान के जरिए जन समर्थन जुटा रही है.

Best Service Providers Near You
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें