Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

CMO को फिर बम से उड़ाने के मिली धमकी, पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी, ये हुआ खुलासा

जयपुर : राजधानी जयपुर के एयरपोर्ट सहित कई प्रमुख इमारतों को बम से उड़ाने की धमकी दिए जाने का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है. वहीं, एक बार फिर मुख्यमंत्री कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी देने के मामले ने सुरक्षा एजेंसियों की नींद उड़ा दी है. सोमवार को भी मुख्यमंत्री कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी के मामले ने एक बार फिर खलबली मचा दी.

सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हुई और चप्पे चप्पे पर मुख्यमंत्री कार्यालय की गहनता से तलाशी ली गई. हालांकि, बताया जा रहा है कि धमकी देने वाले संदिग्ध आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है, लेकिन अभी तक उसका खुलासा नहीं किया है. दरअसल, पिछले 15 दिन में मुख्यमंत्री कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी देने का यह दूसरा मामला है.

Advertisement Box

आरोपी ने पुलिस कंट्रोल रूम में फोन करके मुख्यमंत्री कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी दी थी, जिसके बाद अशोक नगर थाना पुलिस और बम निरोधक दस्ता सचिवालय स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय पहुंचा और तलाशी ली. करीब आधे घंटे के सर्च ऑपरेशन के बाद जब वहां पर कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं नहीं मिली तो सुरक्षा एजेंसियों ने राहत की सांस ली है. मुख्यमंत्री कार्यालय को दूसरी बार धमकी दी जाने के तुरंत बाद पुलिस हरकत में आई और जिस मोबाइल नंबर से धमकी दी गई थी उसे ट्रेस किया. इसके बाद आरोपी को हिरासत में ले लिया गया.

संदिग्ध आरोपी को झुंझुनू में हिरासत में लिया गया है. आरोपी को पूछताछ के लिए जल्द ही जयपुर लाया जाएगा.

12:20 बजे कंट्रोल रूम में सीएमओ को बम से उड़ाने का धमकी भरा कॉल आया. इसके बाद एक्टिव होकर पूरी चेकिंग की गई. जिस नंबर से कॉल आया, उसका लोकेशन निकाला तो झुंझुनू आया. 70 वर्ष का वृद्ध आदमी है, जो नशे का आदी है. संभवतः नशे में ही उसने ये कॉल किया हो. जांच की जा रही है.

सचिवालय में भी आज सुरक्षा के तगड़े बंदोबस्त : मुख्यमंत्री कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी के बाद सचिवालय में सुरक्षा व्यवस्था भी तगड़ी कर दी गई है. स्वागत कक्ष और अन्य जगह पुलिस का अतिरिक्त जाप्ता तैनात किया गया है. सचिवालय में जनपद से आने वाली गाड़ियों को गहन जांच पड़ताल के बाद ही उन्हें अंदर आने दिया जा रहा है.

Best Service Providers Near You
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें