Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

CM सैनी ने SHO को किया लाइन हाजिर, अब 173 नशा मुक्त गांवों की होगी दोबारा जांच

सिरसा : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नशा मुक्त घोषित गांवों में नशे से मौत की घटना को गंभीरता से लेते हुए कड़ा कदम उठाया है। उन्होंने सिरसा जिले के नाथूसरी चौपटा थाने के SHO को तुरंत प्रभाव से लाइन हाजिर करने के आदेश दिए हैं। साथ ही जिले के सभी 173 नशा मुक्त घोषित गांवों की दोबारा जांच कराने के निर्देश भी दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री रविवार को सिरसा के डबवाली क्षेत्र में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। कार्यक्रम से पहले उन्होंने प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इसी दौरान उनके संज्ञान में आया कि नहराणा गांव, जिसे पहले नशा मुक्त घोषित किया गया था, वहां सात अगस्त को प्रदीप नामक युवक की नशे के सेवन से मौत हो गई।

Advertisement Box

नशे के संकेत मिले तो तुरंत होगी कार्रवाई

इस मामले को लेकर सीएम ने सख्त रुख अपनाते हुए SHO पर कार्रवाई की और अधिकारियों को चेतावनी दी कि किसी भी हाल में नशा मुक्त घोषित गांवों में मादक पदार्थों की बिक्री या आपूर्ति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने पुलिस को निर्देश दिए कि इन गांवों में कड़ी निगरानी रखी जाए और यदि कहीं से नशे की गतिविधियों के संकेत मिलें तो तुरंत कार्रवाई की जाए।

सीएम की लोगों से अपील

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार नशा तस्करों पर लगातार शिकंजा कस रही है, लेकिन इस मुहिम की सफलता तभी संभव है, जब समाज का हर वर्ग सहयोग करेगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे नशा मुक्त प्रदेश बनाने की दिशा में सरकार का साथ दें और ऐसे मामलों की सूचना तुरंत प्रशासन तक पहुंचाएं।

Best Service Providers Near You
आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें