Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

आठ दिवसीय सुरक्षा चक्र कार्यक्रम का समापन समारोह आयोजित

आठ दिवसीय सुरक्षा चक्र कार्यक्रम का समापन समारोह आयोजित

बीकानेर (श्रेयांस बैद)  बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत जिला प्रशासन, महिला अधिकारिता विभाग एवं आरएसी थर्ड बटालियन के संयुक्त तत्वावधान में आठ दिवसीय आत्मरक्षा एवं विधिक जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम ‘सुरक्षा चक्र’ का समापन समारोह सोमवार को हुआ।

Advertisement Box

महिला अधिकारिता विभाग की उपनिदेशक डॉ. अनुराधा सक्सेना ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान 100 बालिकाओं को प्रशिक्षित किया गया। इस दौरान आत्मरक्षा प्रशिक्षण, साइबर क्राइम, आर्मी, एयर फोर्स, पुलिस की भर्ती प्रक्रिया, राजकोप सिटिजन ऐप की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आरएसी थर्ड बटालियन सीमा हिंगोनिया एवं महिला अधिकारिता विभाग की उपनिदेशक डॉ. अनुराधा सक्सेना द्वारा प्रशिक्षित बालिकाओं को प्रशस्ति पत्र वितरित किए गए।

संस्कार जैन युथ सेवा संस्थान के गरबा महोत्सव में पारंपरिक गीतों पर खेला गरबा, खनकाए डांडिया

समापन समारोह के दौरान बालिकाओं ने विभिन्न आत्म रक्षात्मक कौशल का प्रदर्शन किया। साथ ही मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पुखराज साध के सहयोग से स्वस्थ नारी सशक्त परिवार के तहत बालिकाओं के लिए स्वास्थ्य जांच कैंप लगाया गया। महिला अधिकारिता विभाग द्वारा विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई।

कार्यक्रम के दौरान पर्यवेक्षक ज्योति बिश्नोई, शिवरतन बिश्नोई, पन्नाधाय सुरक्षा सलाह केन्द्र की केन्द्र प्रबंधक सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे‌।

Best Service Providers Near You
'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें