Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

नाहरगढ़ रेस्टोरेंट में हंगामा: स्टाफ और पर्यटकों के बीच जमकर मारपीट, जानिए पूरी घटना

जयपुर: शहर के नाहरगढ़ किले स्थित राजस्थान पर्यटन विकास निगम (RTDC) के पड़ाव रेस्टोरेंट में मारपीट का मामला सामने आया. रेस्टोरेंट स्टाफ और पर्यटकों के बीच जमकर हुई मारपीट का वीडियो सामने आया. रेस्टोरेंट में खाना खाने आए पर्यटकों की स्टाफ से कहासुनी हो गई, जो बाद में मारपीट में बदल गई. मारपीट का वीडियो वहां मौजूद लोगों ने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया. घटना 6 सितंबर की बताई जा रही है. दोनों पक्षों ने ब्रह्मपुरी थाने में सोमवार को रिपोर्ट दर्ज कराई है.

ब्रह्मपुरी थाना अधिकारी राजेश गौतम ने बताया कि पड़ाव रेस्टोरेंट में मारपीट की घटना सामने आई. दोनों पक्षों ने रिपोर्ट दर्ज कराई. प्रथम दृष्टया सामने आया कि रेस्तरां में किसी ने पहले से सीट बुक करा रखी थी. इस सीट पर विवाद हो गया. बुक सीट खाली करने को लेकर पर्यटकों की कर्मचारियों से बहस झगड़े में बदल गई. झगड़े का वीडियो सामने आया. पुलिस दोनों की रिपोर्ट के आधार पर जांच कर रही है.

Advertisement Box

आधा घंटे हाई वोल्टेज ड्रामा: असल में पड़ाव रेस्तरां में रविवार रात कुछ युवक-युवतियां पार्टी करने पहुंचे. इस दौरान एक युवती की रेस्टोरेंट कर्मचारियों से कहासुनी हो गई और नौबत मारपीट तक पहुंच गई. जमकर मारपीट हुई. करीब आधा घंटे हाई वोल्टेज ड्रामा चला. रेस्टोरेंट मैनेजर ने युवक-युवतियों को समझाने का प्रयास किया. वहां मौजूद अन्य लोगों ने घटनाक्रम मोबाइल में कैद कर लिया. रेस्टोरेंट के सीसीटीवी कैमरों में भी घटना रिकॉर्ड हुई है. सूचना मिलते ही ब्रह्मपुरी पुलिस मौके पर पहुंची.

गंभीर आरोप : पार्टी करने आए युवक-युवतियों का आरोप है कि रेस्टोरेंट कर्मचारियों ने बदतमीजी की थी. इसका विरोध करने पर दूसरे कर्मचारियों ने मारपीट शुरू कर दी. मामले की शिकायत थाने में दी. रेस्टोरेंट मैनेजर भगत सिंह का कहना है कि किसी थानेदार की सिफारिश पर युवक-युवतियां पार्टी करने आए थे. इन्होंने दूसरे की पहले से बुक सीट पर जबरदस्ती बैठने की कोशिश की तो हमने समझाने का प्रयास किया. एक युवती ने स्टाफकर्मी से बदसलूकी की और एक कर्मचारी को थप्पड़ मार दिया. इस पर झगड़ा हो गया. मौके पर मौजूद दूसरे कर्मियों ने बीच बचाव कर झगड़ा शांत कराने का प्रयास किया. थाने में रिपोर्ट दी.

Best Service Providers Near You
आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें