Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

CAT छोड़िए, अब IIM से पढ़ने का नया रास्ता अपनाइए! ऐसे मिलेगा दाखिला

अगर आप देश के प्रतिष्ठित संस्थानों में से एक IIM से पढ़ाई करने का सपना देखते हैं, तो आपके लिए एक बेहतरीन अवसर आने वाला है. अब IIM बैंगलोर से पढ़ाई करने के लिए आपको CAT जैसी कठिन परीक्षा नहीं देनी होगी. इसके बजाय, एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा के ज़रिए आप सीधे 12वीं के बाद IIM में दाखिला पा सकते हैं. भारतीय प्रबंधन संस्थान, बैंगलोर (IIMB) ने ऐलान किया है कि वह अगस्त 2026 से दो चार वर्षीय स्नातक डिग्री कोर्स बीएससी (ऑनर्स) इन इकोनॉमिक्स और बीएससी (ऑनर्स) इन डेटा साइंस शुरू कर रहा है.

यह दोनों कोर्स संस्थान के नए जिगनी परिसर में संचालित होंगे, जो कि IIMB के मल्टीडिसिप्लिनरी स्टडीज़ स्कूल के तहत आता है. इन कोर्सों को इस तरह डिज़ाइन किया गया है कि छात्र अपने मुख्य विषय के साथ-साथ एक वैकल्पिक पूरक (माइनर) विषय का चयन भी कर सकें. इससे उन्हें न सिर्फ अपने क्षेत्र में विशेषज्ञता मिलेगी बल्कि अन्य विषयों की भी समझ विकसित होगी. यह पूरा ढांचा राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 की सिफारिशों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है.

पहले बैच में 80 सीटें, 2031 तक होगा विस्तार

प्रथम बैच के लिए प्रवेश प्रक्रिया सितंबर 2025 से शुरू होगी और कुल 80 छात्रों को प्रवेश मिलेगा. प्रत्येक विषय में 40 सीटें होंगी. संस्थान की योजना है कि 2031 तक नए परिसर में सीटों की संख्या बढ़ाकर 640 कर दी जाए. आरंभिक शिक्षण कार्य के लिए 15 फैकल्टी सदस्यों की एक विशेष टीम नियुक्त की जाएगी, जिसमें IIMB के वर्तमान और नए प्रोफेसर शामिल होंगे.

कोर्स की विशेषताएं: इंटर्नशिप, एक्सचेंज प्रोग्राम और फ्लेक्सिबल एग्ज़िट

Best Service Providers Near You
भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें