Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बाड़मेर में घरवालों को बंधक बनाकर नकदी और गहनों की लूट

बाड़मेर: सीमावर्ती गडरा रोड के मुख्य बाजार स्थित एक घर में बड़ी डकैती की घटना सामने आई है. लुटेरों ने घर की छत का दरवाजा तोड़कर प्रवेश किया. आते ही बुजुर्ग दंपती व उनकी बेटी के हाथ-पैर बांधकर तथा मुंह पर पट्टी चिपकाकर उन्हें बंधक बना लिया. पिस्तौल की नोक पर एक बच्चे को निशाना बनाकर परिवार के लोगों को धमकाया और चुप कराया. इसके बाद वे घर में रखे आभूषण और नकदी लूटकर फरार हो गए. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है.

गडरा रोड थानाधिकारी हुनमानराम ने बताया कि यह वारदात मुख्य बाजार में स्थित उत्तमचंद भूतड़ा के घर पर हुई. लुटेरों ने बुधवार रात में सो रहे वृद्ध दंपती और उनकी बेटी के हाथ-पैर बांध दिए और मुंह पर पट्टी लगा दी. इसके बाद उन्होंने घर से आभूषण और नकदी लूटकर फरार हो गए. गुरुवार सुबह जब आस-पड़ोस के लोगों को इस बात का पता चला तो मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई. सूचना मिलने पर गडरा रोड थानाधिकारी हुनमानराम अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने एफएसएल, एमओबी और डॉग स्क्वाड की टीमों को बुलाकर साक्ष्य जुटाए. घटना की गंभीरता को देखते हुए चौहटन वृताधिकारी जीवनलाल खत्री भी मौके पर पहुंचे.

Advertisement Box

पीड़ित परिवार का कहना था कि बुधवार देर रात दो बजे के आसपास चार बदमाशों ने घर की छत का दरवाजा तोड़कर घर में प्रवेश किया. उन्होंने परिवार के सदस्यों को बंधक बना लिया और बच्चे को मारने की धमकी दी. परिवार का कहना है कि लुटेरे घर में रखे आभूषण और नकदी लेकर फरार हो गए. बदमाशों के हाथों में लोहे की रॉड और एक पिस्तौल भी थी, हालांकि यह निश्चित नहीं है कि वह असली थी या नकली. इस वारदात के बाद परिवार के साथ-साथ पूरे पड़ोस में डर बना हुआ है. थानाधिकारी ने बताया कि घटनास्थल का मुआयना करने के बाद बदमाशों की तलाश शुरू कर दी गई है.

Best Service Providers Near You
'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें