Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बीकानेर में फिल्म निर्देशक संजय लीला भंसाली सहित 3 पर मामला दर्ज, लगे ये आरोप

बीकानेर : बीछवाल थाने में न्यायालय के आदेश से फिल्म निर्देशक संजय लीला भंसाली के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है. दरअसल, जोधपुर निवासी राधा फिल्म एंड हॉस्पिटैलिटी के सीईओ और लाइन प्रोड्यूसर का काम करने वाले प्रतीक राज माथुर ने इस्तगासे के जरिए यह मामला दर्ज कराया है. बीछवाल थानाधिकारी गोविंद सिंह चारण ने बताया कि मामला दर्ज हो गया है और अब अनुसंधान किया जाएगा.

क्या है मामला : पुलिस में दी रिपोर्ट में माथुर ने आरोप लगाया कि एक फिल्म के लिए उन्हें लाइन प्रोड्यूसर बनाया गया. फिल्म की सारी व्यवस्थाएं उनकी और से की गईं. परिवादी का आरोप है कि उन्हें बीकानेर में एक होटल में मुलाकात के लिए बुलाकर बुरा बर्ताव किया गया. साथ ही उनका भुगतान भी नहीं किया गया और उन्हें काम से भी हटा दिया गया. पुलिस रिपोर्ट में माथुर ने फिल्म के निर्देशक संजय लीला भंसाली, प्रोडक्शन मैनेजर उत्कर्ष बाली और अरविंद गिल पर ये आरोप लगाए हैं.

Advertisement Box

15 दिन पुरानी घटना : बताया गया है कि घटना 17 अगस्त की है. परिवादी का दावा है कि इसको लेकर उसने पुलिस में मुकदमा दर्ज करना चाहा, लेकिन उसकी FIR दर्ज नहीं हो पाई. तब उसने कोर्ट की शरण ली और कोर्ट के आदेश पर अब इस्तगासे के जरिए यह मामला दर्ज हुआ है. FIR में माथुर ने आरोप लगाया कि उसने फिल्म की शूटिंग की व्यवस्था को लेकर कई तरह के इंतजाम किए और इसमें उसका खर्चा हुआ, लेकिन उसको कोई भुगतान नहीं किया गया.

Best Service Providers Near You
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें