Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

श्रीगंगानगर जिला प्रमुख के रिक्त पद के लिए उपचुनाव 11 सितंबर को होगा

जयपुर. पिछले डेढ़ साल से रिक्त चल रहे श्रीगंगानगर जिला प्रमुख के रिक्त पद पर अब उपचुनाव होंगे. राज्य निर्वाचन आयोग ने इसके लिए 11 सितंबर की तारीख तय की है. हाई कोर्ट के आदेश के बाद राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है. मुख्य निर्वाचन अधिकारी नलिनी कठौतिया ने इस संबंध में श्रीगंगानगर के कलक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी को पत्र लिखकर 11 सितंबर को उपचुनाव कराने के निर्देश दिए हैं.

पत्र में नलिनी कठौतिया ने लिखा है कि जोधपुर हाईकोर्ट ने आगामी आदेशों तक चुनाव स्थगित किए जाने वाली याचिका को 27 अगस्त 2025 को खारिज कर दिया था. अत:इस मामले में जिला प्रमुख के उपचुनाव को स्थगित की जाने से पूर्व की स्थिति से ही उपचुनाव की अग्रिम कार्रवाई के लिए 11 सितंबर 2025 निर्धारित की जाती है.

Advertisement Box

कुलदीप इंदौरा के सांसद बनने से रिक्त हुआ था जिला प्रमुख का पद : दरअसल श्रीगंगानगर के जिला प्रमुख कुलदीप इंदौरा लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की टिकट पर श्रीगंगानगर से लोकसभा सांसद चुने गए थे. उसके बाद से ही यह पद रिक्त चल आ रहा है. हालांकि कांग्रेस ने कई बार सरकार पर जानबूझकर चुनाव नहीं करने के आरोप लगाए थे. नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा कई बार इस मामले को उठा चुके हैं और सरकार पर चुनाव नहीं करने के आरोप लगा चुके हैं.

भरतपुर जिला प्रमुख का पद भी पौने दो साल से रिक्त : वहीं भरतपुर जिला प्रमुख का पद भी पौने दो साल से रिक्त है. भरतपुर के जिला प्रमुख रहे जगत सिंह साल 2023 में हुए विधानसभा चुनाव में नदबई से विधायक चुने गए थे, तब से ही ये पद रिक्त चल रहा है. नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली कई बार सरकार पर सवाल खड़े करते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पर निशाना साध चुके है कि मुख्यमंत्री पौने दो साल में अपने गृह जिले में भी जिला प्रमुख का उपचुनाव नहीं करा पाए.

Best Service Providers Near You
Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र
आज फोकस में

Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर
आज फोकस में

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है
आज फोकस में

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव
आज फोकस में

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी
आज फोकस में

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें