Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

डीग में बुखार से भाई-बहन की मौत, सीएमएचओ ने दिए जांच के आदेश

डीग: जिले के कामां उपखंड के सहसन गांव में दो बच्चों की 24 घंटे के भीतर मौत हो गई. परिजनों का कहना है कि दोनों बच्चों के बुखार हुआ था. मृतक बच्चों में 9 वर्षीय सुमैया और 7 वर्षीय अनस शामिल हैं. परिवार का तीसरा बच्चा भी वायरल बुखार से पीड़ित है. बारिश के बाद गांव में वायरल बुखार बढ़ गया है. घर-घर में बुखार के मरीज मिल रहे हैं. सरपंच प्रतिनिधि जुबेर खान ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और स्वास्थ्य विभाग से तत्काल कार्रवाई तथा चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की.

सीएमएचओ ने जांच टीम भेजी: डीग के सीएमएचओ डॉ. विजय सिंघल ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं. उन्होंने बताया कि सहसन गांव में दो बच्चों की मौत हुई है. एक बच्चे को परिजनों ने झोलाछाप डॉक्टर के पास दिखाया, जबकि दूसरे को कामां के सीएचसी अस्पताल में डॉक्टर मंसूर अली ने प्राथमिक उपचार के बाद अलवर रेफर किया, जहां उसकी मौत हो गई. सीएमएचओ ने कहा कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि मौतें डेंगू या किसी अन्य बीमारी से हुई है. उन्होंने गांव में सैंपल जांच और सर्वे के लिए टीम तैनात कर दी है.

Advertisement Box

Best Service Providers Near You
आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें